Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border 2 Box Office Day 24: भारत-पाक मैच का 'बॉर्डर 2' पर नहीं पड़ा असर, सनी देओल की फिल्म ने की धांसू कमाई

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 07:33 PM (IST)

    Border 2 Box Office Collection Day 24: सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2, शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो (O Romeo Collection) के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमा ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 का रविवार को धांसू कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    बॉर्डर 2 का रविवार को धांसू कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' (Border 2 Collection) जब से रिलीज हुई है, तब से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) भी सनी देओल की फिल्म को हिला नहीं पाई। अब 'ओ रोमियो' के कहर के बीच भी 'बॉर्डर 2' का ही जलवा देखने को मिल रहा है।

    'ओ रोमियो' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। तीन दिन में फिल्म का कलेक्शन आसमान छू रहा है। फिल्मी गलियारों में शाहिद कपूर की फिल्म को लेकर काफी बज भी है। मगर इन सबके बीच 'बॉर्डर 2' का जादू कम नहीं पड़ा है। यह फिल्म तीन हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस करोड़ों रुपये में कमाई कर रही है।

    बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    'बॉर्डर 2' गणतंत्र दिवस से पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत ही नहीं, विदेशों में भी खूब कमाई की। अब 'ओ रोमियो' भी रिलीज हो गई है, लेकिन 'बॉर्डर 2' का क्रेज अभी भी खत्म नहीं हुआ है। 23वें दिन यानी चौथे शनिवार को फिल्म ने करीब 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

    border 2

    अब 24वें दिन भी फिल्म का कलेक्शन करोड़ों में हो गया है, वो भी भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच (India Pakistan Cricket Match) के बावजूद। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 15 फरवरी 2026 को 24वें दिन 'बॉर्डर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.03 करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक) का कारोबार कर लिया है। हालांकि, सही आंकड़े इससे कम या ज्यादा भी हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    वीक वाइज बॉर्डर 2 का कलेक्शन

    • पहला हफ्ता- 224.25 करोड़
    • दूसरा हफ्ता- 70.15 करोड़
    • तीसरा हफ्ता- 23.35 करोड़

    लाइफटाइम कलेक्शन- 321.48 करोड़ रुपये

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 438.5 करोड़

    Border 2 movie

    यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Day 19: बॉर्डर 2 की आखिरी हुंकार, मंगलवार को अचानक से बदला कमाई का गणित

    क्या है बॉर्डर 2 की कहानी?

    सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ से सजी 'बॉर्डर 2' साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा, आन्या सिंह और परमवीर चीमा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- Border 2 को रोकना नहीं है आसान, दुनियाभर में जल्द इस नए क्लब में शामिल होने को है तैयार