Border 2 Box Office Day 6: सनी पाजी का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, वीकडे में भी किया धांसू कलेक्शन
सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। गणतंत्र दिवस पर इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और पांच दिनों में 200 करोड़ ...और पढ़ें
-1769608569318_m.webp)
सनी देओल की बॉर्डर 2 का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में छाई हुई है। गणतंत्र दिवस के मौके पर तो इसने कमाल ही कर दिया। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे से भी ज्यादा का कलेक्शन देखा। इससे ये पता चलता है कि सनी देओल जनता के बीच हिट हो चुके हैं।
बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास
फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले थे और वर्ड ऑफ माउथ के जरिए इसने बॉक्स ऑफिस पर 32.10 करोड़ की ओपनिंग ली। लेकिन इसका असली टेस्ट सोमवार को रिपब्लिक डे के मौके पर हुआ। मूवी ने अपने चौथे दिन 59 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं पांचवे दिन इसका कलेक्शन 20 करोड़ हुआ और इस हिसाब से मात्र पांच दिनों में ही फिल्म ने 200 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया।
-1769609008511.jpg)
यह भी पढ़ें- Sunny Deol की Border 2 से इन मामलों में पीछे रह गए 'छावा' Vicky Kaushal, चला धरम जी के बेटे का सिक्का
कितना रहा छठवें दिन का कलेक्शन?
वहीं फिल्म के छठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म ने 10.52 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से अभी तक फिल्म का कुल कलेक्शन 210.52 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं दुनियाभर में भी बॉर्डर 2 बेहतरीन कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड बॉर्डर 2 ने 275 करोड़ की कमाई कर ली है। इस हिसाब से लग रहा है कि फिल्म पहले हफ्ते में 250 करोड़ का कलेक्शन आराम से कर लेगी।
-1769609026471.jpg)
अनुराग सिंह हैं फिल्म के निर्देशक
सनी देओल के साथ, बॉर्डर 2 में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी नजर आए। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और यह जे.पी. दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। इस युद्ध ड्रामा का निर्माण जे.पी. दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने भूषण कुमार के सहयोग से बनाई है।
खबरें और भी
आपको कैसी लगी बॉर्डर 2?