Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओ तेरी की! Border 2 ने रिलीज के 13वें दिन दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर किया नया कारनामा, O Romeo जरा संभल के आना

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 01:23 PM (IST)

    Border 2 Worldwide Collection Day 13:  सनी देओल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, खासतौर पर वर्ल्डवाइड। 'धुरंधर' का पहले दिन ही ओपनिंग ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 ने दुनियाभर में 13वें दिन किया धांसू कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    बॉर्डर 2 ने दुनियाभर में 13वें दिन किया धांसू कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर' की चमक को फीका करने के लिए सनी देओल और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) स्टारर फिल्म 'बॉर्डर-2' ने पूरी तरह कमर कसी हुई है। ये फिल्म दुनियाभर में हर दिन काफी इम्प्रेसिव कमाई कर रही है।

    अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) ने महज 12 दिनों के अंदर 400 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार कर दिया था। अब 13वें दिन भी फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर कम नहीं हुई है। इस फिल्म ने 13वें दिन जो कलेक्शन किया है, उससे शाहिद की ओ रोमियो (O Romeo) के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है।

    13वें दिन बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड की धांसू कमाई

    सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की रफ्तार को रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं रोक पाई। दुनियाभर में इस फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर किस कदर बोल रहा है, इसका अंदाजा आपको फिल्म के 13वें दिन की कमाई से लग जाएगा। बीते महीने 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉर्डर 2 ने 12 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 403.79 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।

    यह भी पढ़ें- आ गया अपडेट! Border 3 के अलावा Sunny Deol के साथ तीन और वॉर ड्रामा फिल्म लेकर आएंगी निधि दत्ता

    अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो वर्ल्डवाइड सनी पाजी की बॉर्डर 2 की कमाई का ये आंकड़ा ग्लोबली 435.9 करोड़ तक पहुंच चुका है। फिल्म ने 13वें दिन 32 करोड़ के आसपास दुनियाभर में कलेक्शन कर लिया है। 

    खबरें और भी

    border 2 worldwide collection day 11

    ओ रोमियो सहित इन अपकमिंग फिल्मों पर मंडराया खतरा

    बॉर्डर 2 का ओवरसीज मार्केट में कमाई का आंकड़ा देखा जाए तो फिल्म ने 54.97 करोड़ तक की कर ली है। दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से सनी देओल-वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर देशभक्ति फिल्म कमाई कर रही है, उससे कहीं न कहीं इस शुक्रवार 6 फरवरी को रिलीज होने वाली तीन फिल्मों 'वध 2', 'हॉन्टेड-2' और 'भाबी जी घर पर है को तो बॉक्स ऑफिस पर खतरा है। हालांकि, ओ रोमियो भी अभी डेंजर से बाहर नहीं है। 

    शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की ओ रोमियो वैसे तो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन अगर उसकी कहानी दर्शकों को नही भाई, तो फिर लोगों के पास सिनेमाघरों में बॉर्डर 2 देखने का ऑप्शन खुला है। जैसा इससे पहले 'द राजा साब' के साथ हुआ था। 

    यह भी पढ़ें- Border 2 Collection Day 13: जारी बॉर्डर 2 का संघर्ष, 300 करोड़ कमाने के बाद ऐसा हुआ हाल