Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border 2 Collection Day 13: जारी बॉर्डर 2 का संघर्ष, 300 करोड़ कमाने के बाद ऐसा हुआ हाल

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 07:38 PM (IST)

    Border 2 Box Office Collection Day 13: जल्द ही सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा मूवी बॉर्डर 2 की रिलीज को दूसरा वीक पूरा हो जाएगा। आइए जानते हैं कि कमाई के ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    बॉर्डर 2 कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉर्डर 2 की 13वें दिन की कमाई इतनी

    2. बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का कैसा हाल

    3. अब तक कर चुकी है इतने करोड़ का बिजनेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देशभक्ति ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों सिनेमाघरों में जारी है। जल्द ही ये मूवी रिलीज का दूसरा महीना पूरा कर लेगी। कमाई के मामले में अब तक बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। हालांकि, बीते वीकेंड के बाद से इसके कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

    जो रिलीज के 13वें दिन भी जारी रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बुधवार को बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार किया है। 

    बॉर्डर 2 की 13वें दिन की कमाई

    सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन की बॉर्डर 2 ने अब तक कमाई के मामले में अपनी छाप छोड़ी है। रिलीज के 10 दिन के भीतर निर्देशक अनुराग सिंह की इस मूवी ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। हालांकि, इसके बाद से बॉर्डर 2 का कलेक्शन ग्राफ सिंगिल डिजिट में स्कोर करने लगा है। रिलीज के 13वें दिन भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला है। 

    यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Day 8: बढ़ती जा रही है बॉर्डर 2 की दहशत, शुक्रवार को सनी देओल की फिल्म की बंपर कमाई

    border2collectionday11

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 13वें दिन बॉर्डर 2 ने अनुमानित 6 करोड़ का कारोबार कर लिया है। हालांकि, इन नंबर्स में सुबह तक फेरबदल होने की भी उम्मीद है। गौर किया है फिल्म की अब तक की टोटल कमाई की तरफ तो आंकड़ा 320 करोड़ के करीब पहुंच गया है, जोकि एक बड़ी उपलब्धि है।

    border2collectionday5

    इसके साथ ही अब बॉर्डर 2 अभिनेता सनी देओल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। पहले स्थान पर निर्देशक अनिल शर्मा की गदर 2 का नाम शामिल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 525 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया। 

    खबरें और भी

    बॉर्डर 2 नए साल की पहली हिट

    साल 2026 की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर बॉर्डर 2 को जाना गया। बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर बॉर्डर 2 अब नए साल की पहली हिट फिल्म बन गई है। जिस तरह से इस मूवी ने दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरकर अपनी छाप छोड़ी है, वह काबिल ए तारीफ है। 

    यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 9 : चांदी लुढ़की...चमके सनी पाजी, दूसरे हफ्ते बॉर्डर 2 ने बदल डाला समीकरण