Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    O Romeo Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर ओ रोमियो ने जमाया रंग, 12वें दिन कलेक्शन में हुआ इजाफा

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 07:18 PM (IST)

    O Romeo Box Office Report: जल्द ही अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज का दूसरा सप्ताह पूरा कर लेगी। इससे पहले इस मूवी ने कमाई के मामले में 12व ...और पढ़ें

    ओ रोमियो कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    ओ रोमियो कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ओ रोमियो ने 12वें दिन की इतनी कमाई

    2. मंगलवार को कलेक्शन में आई बढ़ोत्तरी

    3. शाहिद कपूर की नई फिल्म है ओ रोमियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। O Romeo Box Office Collection Day 12: रोमांटिक एक्शन थ्रिलर के तौर पर अभिनेता शाहिद कपूर की लेटेस्ट फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। कमाई के मामले में अब तक ओ रोमियो का प्रदर्शन ठंडा-गर्म रहा है।

    निर्देशक विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनने वाली ओ रोमियो ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर कमबैक की कोशिश की है और रिलीज के 12वें दिन ठीकठाक कारोबार करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दूसरे मंगलवार को ओ रोमियो ने कितनी रकम कमा ली है।

    ओ रोमियो के 12वें दिन का कलेक्शन

    जल्द ही ओ रोमियो अपने रिलीज का दूसरा सप्ताह पूरे कर लेगी। वैलेंटाइन डे के अवसर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली ओ रोमियो अब तक बॉक्स ऑफिस पर मिला जुला प्रदर्शन कर पाई है। बीते वीकेंड में इस मूवी की कमाई में तेजी से इजाफा देखने को मिला, लेकिन वर्किंग डे में एक बार फिर से शाहिद कपूर ये फिल्म धीमी पड़ गई है।

    यह भी पढ़ें- Box Office: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 5 फिल्मों में हुई भिड़ंत, कमाई में अव्वल निकली ये थ्रिलर

    ROMEO

    गौर किया जाए ओ रोमियो के 12वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे मंगलवार की कमाई अनुमानित 1.80 करोड़ रही है, जो सोमवार की तुलना में अधिक है। मेकर्स की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर 11 दिन में ओ रोमियो का नेट कलेक्शन 62 करोड़ के आस-पास था।

    खबरें और भी

    o romeo worldwide collection

    ऐसे में 12वें दिन की कमाई को मिला दिया जाए तो कमाई का आंकड़ा 64 करोड़ के करीब पहुंच गया है। इस तरह से अब तक बॉक्स ऑफिस पर ओ रोमियो का सफर चला है। उम्मीद ये है कि कैसे भी 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच जाए। लेकिन जिस रफ्तार से मौजूदा समय में कमाई चल रही है, उस आधार पर ऐसा होना मुश्किल लग रहा है।

    वर्ल्डवाइड छोड़ी छाप

    बेशक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ओ रोमियो का प्रदर्शन एवरेज माना जा रहा, लेकिन वर्ल्डवाइड इस मूवी ने अपनी छाप छोड़ी है। मेकर्स इस बात की जानकारी दे चुके हैं कि अब तक ओ रोमियो ग्लोबली 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इससे ये साबित होता है कि इंटरनेशनल मार्केट में ओ रोमियो का सिक्का जमकर चला है और शाहिद कपूर की मूवी को विदेशी ऑडियंस ने काफी पसंद किया है।

    यह भी पढ़ें- O Romeo Collection Day 11: दूसरे मंडे टेस्ट में ओ रोमियो की निकली हवा, धड़ाम से गिर गया कलेक्शन