Assi Box Office Report: पाई-पाई की मोहताज हुई अस्सी, छठे दिन महज इतना हुआ कलेक्शन
Assi Collection Day 6: निर्देशक अनुभव सिन्हा संग एक्ट्रेस तापसी पन्नू की नई फिल्म अस्सी इन दिनों सिनेमाघरों में जारी है। रिलीज के छठे दिन अस्सी ने कमा ...और पढ़ें

अस्सी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अस्सी पर फ्लॉप होने का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ऐसा हाल
छठे दिन किया इतना बिजनेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Assi Box Office Collection Day 6 Report: अभिनेत्री तापसी पन्नू एक और कोर्ट रूम ड्रामा अस्सी में अपनी अदाकारी जलवा बिखरेती हुई नजर आई हैं। निर्देशक अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनने इस मूवी को रिव्यू तो पॉजिटिव मिले, लेकिन कमर्शियल तौर पर अस्सी इतनी अधिक सफलता हासिल नहीं कर पाई, जिसकी उम्मीद मेकर्स लगाए बैठे थे।
रिलीज के छठे दिन भी अस्सी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। आइए जानते हैं कि बुधवार को इस मूवी ने कितना कारोबार कर लिया है।
छठे दिन की अस्सी की कमाई
फिल्म अस्सी को 20 फरवरी शुक्रवार को रिलीज किया गया था। कम बजट और कम स्क्रीन्स की चुनौती का सामना करते हुए अस्सी ने अपनी छाप छोड़ने की पूरी कोशिश की। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से इस मूवी को पॉजिटिव रिव्यू जरूर मिले, लेकिन ये उतने असरदार नहीं रहे, जो कमर्शियल तौर पर अस्सी को सफलता दिल सके।

यह भी पढ़ें- Assi Box Office Collection: कछुए की चाल से आगे बढ़ी अस्सी, सोमवार को छापे इतने नोट
बुधवार को अस्सी ने बॉक्स ऑफिस पर कमबैक करने की कोशिश जरूरी की, लेकिन सफलता हाथ न लग सकी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के रिलीज के छठे दिन अस्सी ने करीब 70 लाख की कमाई की है, जोकि मंगलवार की तुलना में देखा जाए तो कम है। अब छ: के भीतर तापसी पन्नू की इस मूवी का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6 करोड़ के करीब ही पहुंच सका है।

जिस रफ्तार से फिलहाल अस्सी बॉक्स ऑफिस पर कारोबार कर रही है, उसको मद्देनजर रखते हुए ये कहा जा सकता है कि अस्सी अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी। मालूम हो कि मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि इस मूवी की कुल लागत 30 करोड़ के आस-पास है।
खबरें और भी
बॉक्स ऑफिस क्लैश से बिगड़ा खेल
तापसी पन्नू स्टारर अस्सी पर फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है। फिल्म की असफलता का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश रहा है। दरअसल अस्सी और दो दीवाने शहर में को एक ही एक साथ बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। ऐसे में कम स्क्रीन्स और ऑडियंस के डिवाइडेशन से कहीं न कहीं अस्सी की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर असर पड़ा है।