Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office Report: वर्क डेज में नहीं चला KKBKKJ का जादू, भोला अभी भी 100 करोड़ से दूर, तू झूठी... की कमाई जारी

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 27 Apr 2023 09:55 AM (IST)

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Bholaa Tu Jhoothi Main Makkaar Dasara Box Office Collection बुधवार को सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म किसी का भाई किसी की जा ...और पढ़ें

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Bholaa, Tu Jhoothi Main Makkaar, Dasara Box Office Collection, Twitter
    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Bholaa, Tu Jhoothi Main Makkaar, Dasara Box Office Collection, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Bholaa, Tu Jhoothi Main Makkaar, Dasara Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में इन दिनों मुकाबला कर रही है। थिएटर्स में भीड़ जुटाने की ये फिल्में पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन सलमान खान की हालिया रिलीज किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस को प्रभावित कर रही है। आइए जानते हैं सिनेमाघरों में फिल्मों का हाल...

    किसी का भाई किसी की जान

    सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर किसी का भाई की जान की अच्छी ओपनिंग के लिए फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया। फिल्म ने वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन भी किया। हालांकि, वर्क डेज पर KKBKKJ के कलेक्शन में गिरावट आई है। किसी का भाई किसी की जान ने 15.81 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। वहीं, पहले वीकेंड पर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 68.17 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया।

    बुधवार को कमाए इतने करोड़

    अब बुधवार की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, KKBKKJ ने महज 5 से 6 करोड़ के बीच का बिजनेस किया। इसके साथ ही देशभर में किसी का भाई किसी की जान ने लगभग 90 करोड़ की कुल कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 6 दिनों में 133 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

    भोला

    इस साल रिलीज हुई अजय देवगन की भोला उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई। दृश्यम 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद अजय की भोला से भी शानदार कलेक्शन की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म का डोमेस्टिक कलेक्शन अभी 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है। 30 मार्च को रिलीज हुई भोला ने देशभर में 89.34 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म 121 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

    खबरें और भी

    दसारा

    तेलुगु स्टार नानी की दसारा अब जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। भोला और दसारा ने एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। शुरुआत में दसारा बेहद तेजी से आगे बढ़ी, लेकिन बाद में पिछड़ने लगी। वहीं, अब एक महीने में फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो देशभर में फिल्म ने 81.31 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जबकि, वर्ल्डवाइड दसारा ने 117.5 करोड़ का ग्रास कलेक्शन किया है।

    तू झूठी मैं मक्कार

    रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की तू झूठी मैं मक्कार होली के मौके पर 8 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म को अब सिनेमाघरों में एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। फिर भी तू झूठी मैं मक्कार की कमाई जारी है। फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 146.6 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 222.5 करोड़ हो गया है।