Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office Report: दर्शकों के लिए तरस रही 'द ग्रेट इंडियन फैमिली', 'सुखी' के हाल ने भी किया दुखी

    Updated: Mon, 25 Sep 2023 01:34 PM (GMT+05:30)

    Box Office Report सितंबर के महीने में जवान फिल्म का जादू देखने को मिला। वहीं द ग्रेट इंडियन फैमिली और सुखी भी इस मंथ रिलीज हुई जो जवान की आंधी में खुद ...और पढ़ें

    Box Office Collection of The Great Indian Family and Sukhee
    Box Office Collection of The Great Indian Family and Sukhee

    HighLights

    1. 22 सितंबर को रिलीज हुई 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और 'सुखी'
    2. कॉमेडी से भरपूर हैं दोनों फिल्में
    3. ऑडियंस को रास नहीं आई कहानी

    नई दिल्ली, जेएनएन। Box Office Report of THIF and Sukhee: सितंबर के महीने में 'जवान' फिल्म रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट की ऐसी सुनामी लेकर आई कि इसके आगे बड़ी से बड़ी फिल्मों का रंग भी फीका पड़ गया। यह महीना अब खत्म होने को है और इस दौरान विक्की कौशल की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' रिलीज हुई। फैंस को दोनों फिल्मों से काफी उम्मीद थी, मगर 'जवान' की आंधी में इनका हाल बेहाल होता दिख रहा है।

    कॉमेडी से भरपूर है 'द ग्रेट इंडियन फैमिली'

    यश राज फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' कॉमेडी से भरपूर मूवी है। फिल्म के हर एक सीन में विक्की कौशल के ऐसे डायलॉग हैं, जिन्हें सुन अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल है। मगर इसके बावजूद 22 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही।

    View this post on Instagram

    A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

    विजय कृष्ण आचार्य के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने तीन दिनों में 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को फिल्म ने मात्र 2 करोड़ कमाए। मूवी का टोटल कलेक्शन सिर्फ 5 करोड़ हो पाया है। फिल्म की स्टार कास्ट में मानुषी छिल्लर, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और अलका अमीत सहित कई और नामी कलाकार हैं।

    दूर-दूर तक नहीं दिख रही 'सुखी'

    शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' का हाल तो 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' से भी गया गुजरा है। बड़ी एक्ट्रेस के होने के बावजूद शिल्पा की फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे। ये फिल्म भी 22 को रिलीज हुई थी और तीन दिनों में 5 करोड़ के आंकड़े तक को टच नहीं कर पाई है। 'सुखी' का अब तक का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.15 करोड़ है। रविवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी केवल 20.08 प्रतिशत रही।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    'सुखी' सोनल जोशी की डायरेक्ट की गई मूवी है। यह चार महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है, जिनकी जिंदगी शादी के बाद कुछ इस तरह करवट लेती है कि वो अपने बारे में सोचना ही भूल जातीं हैं। शिल्पा शेट्टी ने सुखप्रीत सिंह कालरा उर्फ सुखी का रोल किया है।