Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office Report: 'जरा हटके जरा बचके' ने की 'द केरल स्टोरी' और 'फास्ट एक्स' की छुट्टी, ये रही कलेक्शन रिपोर्ट

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Fri, 09 Jun 2023 07:39 AM (IST)

    Box Office Report जरा हटके जरा बचके की कमाई में हर रोज गिरावट आ रही है बावजूद इसके ये द केरल स्टोरी और फास्ट एक्स के सामने अच्छा परफॉर्म कर रही है। तो ...और पढ़ें

    Box Office Report of Zara Hatke Zara Bachke collection day 7
    Box Office Report of Zara Hatke Zara Bachke collection day 7

    नई दिल्ली, जेएनएन। सारा अली खान और विक्की कौशल की 'जरा हटके जरा बचके' को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो चुके हैं। एक हफ्ते में ही फिल्म की कमाई घटनी शुरू हो गई है। डाउन फॉल के बावजूद भी इस रॉम-कॉम ने 'द केरल स्टोरी' और हॉलीवुड की फास्ट एक्स के सामने ठीक-ठाक कमाई की है। तो चलिए नजर डालते हैं इन तीनों ही फिल्मों के गुरुवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर...

    50 लाख से इतनी दूर है ZHZB 

    जरा हटके जरा बचके ने पहले दिन 5.49 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने जम्प लेते हुए 7. 2 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन से काफी उछाल मिला और फिल्म ने कमाए 9.9 करोड़। 4.14 करोड़ के साथ सोमवार को खाता खुला और मंगलवार और बुधवार से बिजनेस लगातार घटने लग गया। सातवें दिन दिन जरा हटके जरा बचके ने 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया और इस तरह से 7 दिन में फिल्म कुल 37.36 करोड़ की कमाई कर पाई।

    द केरल स्टोरी की धीमी रफ्तार

    द केरल स्टोरी ने सिनेमाघरों में 35 दिन पूरे कर लिए हैं और 250 करोड़ की तरफ काफी धीमी रफ्तार से बढ़ रही है। इतने दिन में फिल्म की कमाई करोड़ों से निकलकर लाखों में पहुंच गई है। लगातार घटते हुए फिल्म के कलेक्शन को वीकेंड पर कुछ उछाल मिलने की उम्मीद की जा रही है। अभी भी देश में अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म का बज बना हुआ है। 35वें द केरल स्टोरी ने सिनेमाघरों में सिर्फ 50 लाख का कलेक्शन किया और इस तरह से फिल्म 238.47 करोड़ तक पहुंच गई है।

    100 से आगे निकली फास्ट एक्स

    हॉलीवुड की फास्ट एक्स को रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं। फिल्म दुनियाभर में धुंआधार कमाई कर रही है। साथ ही इसने सिर्फ हिंदी में 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। 618 मिलियन के साथ फास्ट एक्स ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। जिसमें से अमेरिका में 131 मिलियन और विदेशों में 488 मिलियन का बिजनेस शामिल है। 

    खबरें और भी