यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Box Office Report: 'जरा हटके जरा बचके' का तूफान जारी, आखिरी सांसे ले रही हैं 'द केरल स्टोरी' और 'फास्ट एक्स'
Box Office Report हॉलीवुड की फास्ट एक्स ने हिंदी वर्जन में भी 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। दूसरी तरफ द केरल स्टोरी भी सिनेमाघरों में अब दम तो ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Zara Hatke Zara Bachke Day 6 Box Office Collection: इस साल की शुरुआत शाह रुख खान की पठान के साथ काफी धमाकेदार तरीके से हुई। इसके बाद एक-एक करके लगभग सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं। सलमान खान की ईद रिलीज 'किसी का भाई किसी जान' ने भी औसत बिजनेस ही किया। मई महीने में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' पिछले कई हफ्तों से दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई थी, जिसे अब जाकर विक्की कौशल और सारा अली खान की 'जरा हटके जरा बचके' ने मात दी। तो चलिए जानते हैं कि बुधवार कैसी रही इन फिल्में की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...
सिनेमाघरों में छाई 'जरा हटके जरा बचके'
'जरा हटके जरा बचके' अपने रिलीज के 6वें दिन भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। पहले दिन 5.49 करोड़ से खाता खोलने वाली विक्की कौशल और सारा अली खान की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दूसरे दिन 7.2 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन ये आंकड़ा बढ़कर पहुंच गया 9.9 करोड़ के पार चौथे, पांचवें दिन फिल्म ने कमाए 4.14 करोड़ और 3.87 करोड़। इसके साथ ही छठे दिन इसकी कमाई थोड़ी गिरी और फिल्म ने कलेक्शन किया 3.60 ये अब तक की सबसे कम कमाई है। इसके साथ ही ZHZB का कुल कलेक्शन हुआ 34.20 करोड़।
.jpeg)
'द केरल स्टोरी' ने तोड़ा दम
दर्शकों की पहली पसंद रह चुकी 'द केरल स्टोरी' की कमाई में 34वें दिन काफी गिरावट दर्ज की गई और इसने बुधवार पर मात्र 65 लाख रुपये अपने नाम किए। इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन पहुंच गया 238.22। इस साल 'पठान' के बाद 'द केरल स्टोरी' ही बॉलीवुड फिल्मों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है। हालांकि इससे उम्मीदें अभी भी बाकी हैं कि ये सिनेमाघरों वीकेंड पर अच्छा परफॉर्म कर सकती है।
द केरल स्टोरी को लेकर देश में अभी भी विवाद बना हुआ है।
.jpeg)
फास्ट एक्स भी पड़ी धीमी
हॉलीवुड की फास्ट एक्स रिलीज के 21वें दिन घुटनों पर आई है। हालांकि फिल्म की कमाई सिर्फ हिंदी भाषा में भी 100 करोड़ पार कर गई है, लेकिन मामला अब करोड़ों से निकलकर लाखों में आ गया है। बुधवार को फिल्म का कलेक्शन हुआ 50 लाख और टोटल कमाई पहुंच गई 107.29 करोड़।