Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office Report: 'तू झूठी, मैं मक्कार' की चली आंधी, इन फिल्मों के साथ हॉलीवुड मूवी 'जॉन विक-4' को दिया पछाड़

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 28 Mar 2023 10:57 AM (IST)

    Box Office Report अजय देवगन की फिल्म भोला कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है लेकिन उससे पहले सिनेमाघरों में जॉन विक-4 तू झूठी मैं मक्का ...और पढ़ें

    Box Office Report Tu Jhoothi Main Makkaar Beat John Wick Chapter 4 Bheed and Mrs Chatterjee Vs Norway in India/instagram
    Box Office Report Tu Jhoothi Main Makkaar Beat John Wick Chapter 4 Bheed and Mrs Chatterjee Vs Norway in India/instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Box Office Report: तू झूठी, मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार बिजनेस कर रही है। इस फिल्म की रिलीज को 19 से 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन लोगों में इस रॉम-कॉम का क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

    इस फिल्म के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'ज्विगाटो', 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' और भीड़ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई हैं। हॉलीवुड फिल्म 'जॉन विक-4' दुनियाभर में भले ही शानदार कमाई कर रही हो, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर उसने भी 'तू झूठी, मैं मक्कार' के सामने घुटने टेक दिए हैं।

    मार्च में रिलीज हुई किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है, यहां पर पढ़ें पूरी डिटेल्स।

    बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है 'तू झूठी, मैं मक्कार'

    तू झूठी, मैं मक्कार की रिलीज को दो हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ कमाई कर रही है। जहां वर्ल्डवाइड ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार हो चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म के लिए लोगों में दीवानगी साफ तौर पर देखने को मिल रही है।

    इस फिल्म ने मंडे को सिंगल डे की कमाई के मामले में हिंदी भाषा में हॉलीवुड फिल्म 'जॉन विक-चैप्टर 4' को भी पछाड़ दिया है। रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म ने मंडे को 1.24 करोड़ के आसपास कमाई की। फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 130.95 करोड़ की कमाई कर ली है और वर्ल्डवाइड 194 करोड़ इस फिल्म ने कमाए।

    खबरें और भी

    जॉन विक चैप्टर 4 ने हिंदी भाषा में की इतनी कमाई

    जॉन विक चैप्टर 4 का डंका भले ही दुनियाभर में बज रहा हो, लेकिन ये फिल्म हिंदी ऑडियंस को कुछ खास इम्प्रेस नहीं कर पा रही है। इंडिया में इंग्लिश भाषा में तो ये हॉलीवुड फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है, लेकिन हिंदी में मंडे को मूवी कुछ खास कमाई नहीं कर पाई।

    हिंदी भाषा में सोमवार को 'जॉन विक-4' ने टोटल 81 लाख की कमाई की। हालांकि, दुनियाभर में इस फिल्म ने 1300 करोड़ और इंडिया में इस फिल्म ने टोटल 28.71 करोड़ का कारोबार किया है।

    भीड़ और मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे का हाल हुआ बेहाल

    कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर बीते हफ्ते रिलीज हुई भीड़ और 17 मार्च को रिलीज 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' का हाल बेहाल हो गया है। सोमवार को अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भीड़' को ऑडियंस ही नहीं मिल रही है।

    इस फिल्म ने चौथे इन पर महज 16 लाख का बिजनेस किया है और बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में फिल्म की टोटल कमाई 1.91 करोड़ के आसपास हुई है। इसके अलावा रानी मुखर्जी 'मिसेज चटर्जी, वर्सेज नॉर्वे' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक महज इंडिया में 15 करोड़ का कारोबार किया। सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने महज 51 लाख का बिजनेस किया।