Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office Report: तू झूठी,मैं मक्कार के आगे फेल हुई हॉलीवुड फिल्म जॉन विक 4, रणबीर की फिल्म का देशभर में जादू

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 09:21 AM (GMT+05:30)

    Box Office Report बॉक्स ऑफिस पर मार्च में कई बड़े सितारों के बीच भिड़ंत देखने को मिली। रणबीर-श्रद्धा की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का क्रेज लोगों के सिर च ...और पढ़ें

    Box Office Report Tu Jhoothi Main Makkar 150 Cr Collection in India Mrs Chatterjee Vs Norway Beat John Wick 4/Instagram
    Box Office Report Tu Jhoothi Main Makkar 150 Cr Collection in India Mrs Chatterjee Vs Norway Beat John Wick 4/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Box Office Report: मार्च का महीना हिंदी फिल्मों के नाम रहा। इस महीने पर्दे पर कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। रणबीर की फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' का ये सफर अब अजय देवगन की फिल्म 'भोला' तक पहुंच चुका है।

    उनकी फिल्म 'भोला' रामनवमी के खास अवसर पर सिनेमाघरों में लग चुकी है। 'भोला' का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा, ये तो शुक्रवार को पता लग ही जाएगा, लेकिन उससे पहले रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' के लिए लोगों में खूब दीवानगी देखने को मिल रही है।

    इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी भाषा में हॉलीवुड फिल्म 'जॉन विक-चैप्टर 4' को भी धूल चटा दी है। क्या रहा सभी फिल्मों का हाल चलिए जानते है।

    जॉन विक-4 को तू झूठी, मैं मक्कार ने चटाई धूल

    रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' 22 दिनों से सिनेमाघरों में लगी हुई है। वीकेंड तक ये फिल्म दुनियाभर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी, लेकिन उससे पहले घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस रॉम-कॉम फिल्म ने 1 ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    फिल्म ने 22वें दिन सिंगल डे की कमाई 1.37 करोड़ के करीब की है, जो कि हिंदी में हॉलीवुड फिल्म जॉन विक की कमाई से बहुत ज्यादा है। इस फिल्म ने अब तक नेट कलेक्शन इंडिया में 132.91 करोड़ का किया है, जबकि वर्ल्डवाइड ये फिल्म 198 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

    खबरें और भी

    मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे से भी पीछे रह गई 'जॉन विक-4'

    रानी मुखर्जी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही कछुए की चाल चल रही हो, लेकिन ये फिल्म हार मानने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। इस फिल्म ने बुधवार को अपने 13वें दिन पर लगभग 64 लाख के आसपास का कलेक्शन किया है।

    'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 16.95 करोड़ के आसपास नेट कमाई हुई है। हालांकि, जॉन विक-चैप्टर 4' की बुधवार को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर टोटल कमाई महज 7 लाख हुई है। इंडिया में इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर नेट 33.67 करोड़ का बिजनेस किया है।

    भीड़ और ज्विगाटो की हालत खस्ता

    इन सभी फिल्मों के बीच लॉकडाउन पर बनी फिल्में भीड़ और ज्विगाटो बुरी तरह से फंसती हुई नजर आईं। एक तरफ जहां राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर 'भीड़' ने बुधवार को महज 18 लाख का कलेक्शन किया।

    इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.26 करोड़ का बिजनेस किया। कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' तो बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई।