Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again Collection Day 8: कमाई के मामले में सबको पछाड़कर आगे बढ़ा 'सिंघम', फिल्म ने किया बंपर कलेक्शन

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 05:25 PM (GMT+05:30)

    अजय देवगन की सिंघम अगेन बॉक्‍स ऑफिस पर दहाड़ रही है। फिल्म कमाई के मामले में तेजी से आगे बढ़ रही है और बहुत जल्द 150 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। वहीं ...और पढ़ें

    सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन निकला दमदार
    सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन निकला दमदार

    HighLights

    1. एक्शन थ्रिलर फिल्म है सिंघम अगेन
    2. बॉक्स ऑफिस पर कमाई में छोड़ी छाप
    3. रोहित शेट्टी हैं फिल्म के निर्देशक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की तीसरी किस्त 'सिंघम अगेन' लगातार सिनेमाघरों में बवाल मचाए हुए है। फिल्म दीवाली पर आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। शानदार कहानी, धमाकेदार एक्शन और मल्टीस्टारर जैसे फैक्टर्स इसे ए वन फिल्म बनाते हैं। अजय देवगन ने अपने फेमस 'सिंघम' अवतार के जरिए जबरदस्त वापसी की है।

    इस तरह फिल्म कमाई के मामले में भी नए नए रिकॉर्ड बना रही है। इस बीच निर्देशक रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की रिलीज के 8वें दिन की कमाई के ताजा आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की।

    200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी सिंघम अगेन?

    आपको बता दें कि फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। इस हिसाब से ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी की धमाकेदार कमाई का सिलसिला वीक डे में भी जारी रहेगा और फिलहाल ऐसा ही कुछ होता हुआ भी नजर आ रहा है।

    यह भी पढ़ें: Singham Again Collection Day 7: 'बाजीराव सिंघम' के दम के आगे सब फेल, 7वें दिन कर डाला बंपर कलेक्शन

    एक नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 190 करोड़ के नजदीक पहुंच चुकी है और कुछ ही दिनों में ये 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। आज से फिल्म का दूसरा हफ्ता शुरू हो रहा है, आइए विस्तार से जानते हैं सिंघम अगेन अभी किसी पड़ाव पर है।

    खबरें और भी

    दिन  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    पहला 43.70 करोड़
    दूसरा 42.50 करोड़
    तीसरा 35.75 करोड़
    चौथा 18 करोड़
    पांचवा 14 करोड़
    छठा 10.5 करोड़
    सातवां 8.75 करोड़
    आठवां 2.54 करोड़
    कुल 175.54 करोड़

    सिंघम अगेन के नाम हुए ये नए रिकॉर्ड

    इस आंकड़े के साथ सिंघम अगेन ने 2024 में बॉलीवुड फिल्म के लिए दूसरा सबसे अच्छा शुरुआती सप्ताह दर्ज किया है। सबसे ज्याद कमाई का रिकॉर्ड अभी भी स्त्री 2 के नाम है जिसने 307.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। एक और नया रिकॉर्ड जोड़ते हुए सिंघम अगेन अब रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म पहली बन गई है।

    साल 2011 में इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई थी जहां सिंघम अगेन ने 100.30 करोड़, सिंघम रिटर्न्स ने 140.62 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब सिंघम अगेन इसे तोड़ते हुए तेजी से आगे बढ़ रही है।

    यह भी पढ़ें: खतरे में हैं Ajay Devgn के खुद के रिकॉर्ड, Singham Again से पहले इन मूवीज से उड़ा चुके हैं गर्दा