Chand Mera Dil Box Office Day 2: शनिवार को 'चांद मेरा दिल' ने मारी लंबी छलांग, अनन्या की फिल्म पर बरसे करारे नोट
Chand Mera Dil Box Office Collection Day 2: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म चांद मेरा दिल को बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी फायदा मिला। ...और पढ़ें

चांद मेरा दिल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी से सजी रोमांटिक थ्रिलर 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही ठीक-ठाक कारोबार कर रही है। फिल्म ने शनिवार को भी करोड़ों में कमाई की है।
22 मई को रिलीज हुई 'चांद मेरा दिल' का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है जो 'शानदार', 'हंसी तो फंसी', 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म की ओपनिंग अच्छी रही। अब जानते हैं कि पहले वीकेंड में इसका बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।
'चांद मेरा दिल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'चांद मेरा दिल' का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कारोबार करोड़ों में रहा। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ से ओपनिंग की थी। शनिवार को भी कमाई करोड़ों में हुई है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, अनन्या पांडे की फिल्म ने दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.21 करोड़ के करीब कारोबार किया है।
View this post on Instagram
दो दिनों का मिलाकर फिल्म ने कुल कलेक्शन 6.21 करोड़ रुपये कर लिए हैं, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 7.30 करोड़ रुपये हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर निर्मित फिल्म को करीब 35 से 40 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। अब देखते हैं कि फिल्म लाइफटाइम कलेक्शन में बजट वसूल पाती है या नहीं।
यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil Review: दमदार था आइडिया, यूनिक थी Gen-Z की कहानी; फिर क्यों बिगड़ा अनन्या फिल्म का खेल?
खबरें और भी
क्या है 'चांद मेरा दिल' की कहानी?
अनन्या पांडे और लक्ष्य ने पहली बार साथ में काम किया है। फिल्म की कहानी दोस्ती, प्यार, शादी और अलगाव के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले आरव और चांदनी की है जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब चांदनी प्रेग्नेंट हो जाती है और दोनों बेहतरीन करियर का सपना छोड़ शादी करके नई जिम्मेदारी उठाने की कोशिश करते हैं।
फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे के अलावा आस्था सिंह, प्रथम राठौड़, आशीष दुबे और कोमल छाबरिया अहम भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil Box Office Day 1: पहले दिन अनन्या-लक्ष्य की फिल्म ने मारी बाजी, करोड़ों की कमाई से किया हैरान