Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office पर छाई 8.5 IMDb रेटिंग वाली रोमांटिक थ्रिलर Chand Mera Dil, संडे को हुई धुआंधार कमाई

    Updated: Sun, 24 May 2026 09:38 PM (IST)

    अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3) ने तीसरे दिन कितना कमाया, जानिए... ...और पढ़ें

    चांद मेरा दिल ने बॉक्स ऑफिस पर की धांसू कमाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    चांद मेरा दिल ने बॉक्स ऑफिस पर की धांसू कमाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के बाद अनन्या पांडे (Ananya Panday) रोमांटिक थ्रिलर 'चांद मेरा दिल' लेकर आई हैं, जिसमें उनकी जोड़ी 'किल' और 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के एक्टर लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani) के साथ जमी है। 

    विवेक सोनी के निर्देशन में बनी रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil Box Office Collection) राजा शिवाजी, मलयालम फिल्म दृश्यम 3, पति पत्नी और वो दो के बीच सिनेमाघरों में आई। इतनी फिल्मों के टक्कर के बावजूद 'चांद मेरा दिल' की कमाई करोड़ों में हो रही है।

    अनन्या की फिल्म का कलेक्शन

    'चांद मेरा दिल' की कमाई पहले दिन से ही अच्छी रही है। इस फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ से ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को कमाई में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई थी। अब तीसरे दिन के कलेक्शन का शुरुआती डाटा भी सामने आ गया है।

    रविवार को बढ़ी चांद मेरा दिल का कारोबार

    शुरुआती आंकड़ों की मानें तो रविवार को भी 'चांद मेरा दिल' की कमाई बढ़ी है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 4 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। बीते दिन की तुलना में फिल्म की कमाई 15 लाख के करीब बढ़ी है। सही आंकड़े इससे ज्यादा भी हो सकता है।

    खबरें और भी

    • पहला दिन- 3 करोड़
    • दूसरा दिन- 3.75 करोड़
    • तीसरा दिन- 4 करोड़ (शुरुआती आंकड़ा)

    टोटल नेट कलेक्शन- 10.75 करोड़ के करीब

    ग्रॉस कलेक्शन- 12.52 करोड़ रुपये

    यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil Box Office Day 2: शनिवार को 'चांद मेरा दिल' ने मारी लंबी छलांग, अनन्या की फिल्म पर बरसे करारे नोट



     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

    क्या है फिल्म की कहानी?

    अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' की कहानी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले आरव और चांदनी की है जिनका बेपनाह प्यार शादी के बाद टॉक्सिक हो जाता है और फिर वे अलग हो जाते हैं। लक्ष्य और अनन्या की केमिस्ट्री को सराहा जा रहा है। दोनों पहली बार साथ नजर आए और उनकी जोड़ी छा गई। 

    यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil Box Office Day 1: पहले दिन अनन्या-लक्ष्य की फिल्म ने मारी बाजी, करोड़ों की कमाई से किया हैरान