Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandu Champion Box Office Day 4: सोमवार को चंदू चैंपियन के कलेक्शन ने किया हैरान, चौथे दिन इतनी हुई कमाई

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 09:24 PM (IST)

    Kartik Aaryan की फिल्म चंदू चैंपियन की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत भले ही धीमी हुई थी लेकिन वीकेंड पर जिस तरह से कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रफ् ...और पढ़ें

    चंदू चैंपियन ने सोमवार को किया इतना कलेक्शन/ फोटो- Instagram
    चंदू चैंपियन ने सोमवार को किया इतना कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. वीकेंड के बाद 'चंदू चैंपियन' का ऐसा हाल
    2. सोमवार को फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
    3. 'चंदू चैंपियन' की 4 दिन में टोटल हुई इतनी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन ने इस बार कॉमेडी से हटकर अपने दर्शकों को कुछ अलग दिखाने की कोशिश की। कबीर खान के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'चंदू चैंपियन' 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक ने फर्स्ट पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट 'मुरलीकांत पेटकर' का किरदार अदा किया था।

    बॉलीवुड सितारे हो या फिर फैंस जो भी ये फिल्म देखकर थिएटर से बाहर आ रहा है, वह इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है।

    'चंदू चैंपियन' की शुरुआत भले ही धीमी हुई थी, लेकिन वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म में बुलेट ट्रेन से भी तेज रफ्तार पकड़ी और तीन दिन में ही 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। वीकेंड के बाद अब 'चंदू चैंपियन' के चौथे दिन यानी की सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो हैरान करने वाला है।

    चंदू चैंपियन ने सोमवार को किया इतना कलेक्शन

    चंदू चैंपियन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन तकरीबन 5.40 से शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई और रविवार को तो फिल्म में छप्परफाड़ कमाई कर डाली। रविवार को सिंगल डे पर इस फिल्म में लगभग 9.75 करोड़ के आसपास बिजनेस किया।

    यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan ने 'चंदू चैंपियन' को बताया सबसे मुश्किल फिल्म, बॉक्स ऑफिस नंबर को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

    अब कार्तिक आर्यन की फिल्म का सोमवार अर्ली कलेक्शन सामने आ गया है। ईद की छुट्टी होने के बावजूद भी फिल्म के कलेक्शन पर सोमवार को काफी इम्पेक्ट पड़ा है और कमाई गिर गयी। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंदू चैंपियन ने रिलीज के चौथे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 3.7 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है।

    खबरें और भी

    चंदू चैंपियन बॉक्स ऑफिस डे 4 कलेक्शन 

    पहला दिन  4.75 करोड़ रुपए
    दूसरा दिन  7 करोड़ रुपए
    तीसरा दिन  9.75 करोड़ रुपए
    चौथा दिन  3.7 करोड़ रुपए 
    टोटल कलेक्शन  25.2 करोड़ रुपए

    चार दिनों में चंदू चैंपियन ने कमाए इतने करोड़

    चंदू चैंपियन ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अब तक 25.2 करोड़ की कमाई कर ली है। इंडिया में जहां फिल्म धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है, तो वहीं वर्ल्डवाइड भी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की इस फिल्म ने 50 करोड़ की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

    इस बायोपिक ने दुनियाभर में अब तक टोटल 33 करोड़ का बिजनेस किया और ओवरसीज मार्केट में फिल्म की कमाई 7.4 करोड़ के आसपास हुई है। कार्तिक आर्यन के अलावा 'चंदू चैंपियन' में विजय राज, भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा, राजपाल यादव और सोनाली कुलकर्णी जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई।

    यह भी पढ़ें: Chandu Champion Box Office Day 2: वीकेंड पर रफ्तार पकड़ती नजर आई Kartik Aaryan की फिल्म, ये रहा कलेक्शन