Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava Box Office Day 10: 'छावा' की आंधी ने किया बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का सूपड़ा साफ, नोटों से भरी झोली

    Updated: Sun, 23 Feb 2025 11:35 PM (IST)

    Chhaava Box Office Collection Day 10 विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर बवंडर ला दिया है। फिल्म ने बीते कुछ दिनों में रिलीज हुई कई छोटी-मोटी फ ...और पढ़ें

    कितना है छावा का कलेक्शन (Photo: Instagram)
    कितना है छावा का कलेक्शन (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. 14 फरवरी को रिलीज हुई थी छावा
    2. विक्की कौशल ने निभाया संभाजी का रोल
    3. कितना रहा फिल्म के 10वें दिन का कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लक्ष्मण उतेकर की ऐतिहासिक एक्शन फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर हार मानने के लिए तैयार नहीं है। ये एक बायोपिक फिल्म है जोकि मराठा वॉरियर छत्रपति शिवाजी महाराज के बेट छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी का रोल निभाया है। इस किरदार में वो इतना जम रहे हैं जैसे उस किरदार को ही घोंट कर पी लिया हो।

    सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़

    फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बहुत जल्द इसे बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते का समय होने वाला है। इस बीच फिल्म ने मात्र तीन दिन में 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था। अभी भी सिनेमाघर दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरे हुए हैं। छावा लोगों को कितनी पसंद आ रही है, इसका अंदाजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही लगाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Chhaava Worldwide Collection: शोर नहीं, विक्की कौशल ने किया सीधा शिकार... दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छावा का राज

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म का कमाल

    वहीं ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छावा वर्ल्डवाइड भी कलेक्शन के मामले में राज कर ही रही है। 50 करोड़ से वर्ल्डवाइड ओपनिंग करने वाली छावा ने 8 दिन के अंदर 343 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इंडिया नेट कलेक्शन में भी फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    कितना रहा छावा का 10वें दिन का कलेक्शन

    छावा ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 33 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन ये कलेक्शन 37 करोड़, तीसरे दिन 48.5 करोड़, चौथे दिन 24 करोड़,पांचवे दिन 25.25 करोड़, छठवें दिन 32 करोड़ और सातवें दिन 21.5 करोड़ रुपये रहा। इस हिसाब से पहले हफ्ते छावा का कुल कलेक्शन 219.25 करोड़ रुपये हो गया था।

    खबरें और भी

    आंठवे दिन मूवी ने 23.5 करोड़ की कमाई की। नौवें दिन फिल्म ने 44 करोड़ का कलेक्शन किया। सैकनिल्क के मुताबिक 10वें दिन के अर्ली ट्रेंड्स भी आ चुके हैं। फिल्म 10वें दिन 40.50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 327.25 करोड़ रुपये हो गया है।

    इसी के साथ ही छावा ने पुष्पा 2 को 9वें दिन के कलेक्शन के मामले में पीछे कर दिया है। जहां छावा ने नौवें दिन 44.10 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं पुष्पा 2 इस दिन 36.4 करोड़ रुपये कमाए थे।

    यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Day 9: रोक सको तो रोक लो! 'छावा' की दहाड़ से बॉक्स ऑफिस पर आया भूचाल, दूसरे शनिवार जमकर छापे नोट