Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava Box Office Collection Day 16: ये क्या हुआ! 'छावा' के सामने झुक गया 'पुष्पा', टूटा एक और रिकॉर्ड

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 11:08 PM (IST)

    Chhaava Box Office Collection Day 16 विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। संभाजी के रोल में नजर आए विक्की को बड़े पर्दे पर देखकर ...और पढ़ें

    छावा का 16वें दिन का कलेक्शन (Photo: Instagram)
    छावा का 16वें दिन का कलेक्शन (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. 14 फरवरी को रिलीज हुई थी छावा
    2. दुनियाभर में बजा छावा की डंका
    3. पुष्पा 2 को फिल्म ने छोड़ा पीछे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म छावा (Chhaava) बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म भारत और दुनिया भर में अपनी कमाई से इतिहास रच रही है। फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अभी भी डबल डिजिट में कमाई कर रही है।

    दुनियाभर में भी कमाल कर रही छावा

    छावा अब भारत में 14वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसने भारत में कई बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया,जिसमें आमिर खान की दंगल भी शामिल है, जिसने 15वें दिन तक 412.87 करोड़ रुपये कमाए थे। सैकनिलक के अनुसार, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अभिनीत छावा ने विदेशों 73 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दुनिया भर में इसका ग्रास कलेक्शन 566.5 करोड़ रहा।

    यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Collection Day 15: रुक जा रे 'छावा', हर बीतते दिन चौंका रहा कलेक्शन, कमाई ने तोड़ा रिकॉर्ड

    लोगों को पसंद आया क्लाइमेक्स सीन

    फिल्म में विक्की कौशल ने मराठा वॉरियर छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। तमाम कंट्रोवर्सी के बावजूद फिल्म को बड़ी सफलता मिली। विक्की कौशल के अब तक के करियर में ये उनकी सबसे सफल फिल्मों में से एक है। वहीं फिल्म के क्लाइमेक्स सीन ने कई लोगों को इमोशनल कर दिया। दो सप्ताह पूरे होने के बाद भी सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। अपने महाराज पर हुए इतने अन्याय को देखकर दर्शक सिनेमाघरों से भावुक होकर निकल रहे हैं।

    कितना रहा फिल्म का 16वें दिन का कलेक्शन?

    वहीं अब फिल्म का 16वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk.com के अनुसार, विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म ने सभी भाषाओं में अपने 16वें दिन भारत में लगभग 21 करोड़ की अनुमानित कमाई की। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 433.50 करोड़ रुपये हो गया है।

    खबरें और भी

    छावा ने पुष्पा 2 को छोड़ा पीछे

    वहीं अगर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से इसकी तुलना की जाए तो पुष्पा भले ही साउथ सुपरस्टार की फिल्म थी लेकिन इसने सबसे ज्यादा कमाई हिंदी बेल्ट में की है। देशभर में पुष्पा के 1234.1 करोड़ रुपये के शानदार कलेक्शन में आधी कमाई हिंदी बेल्ट से ही मिली। सिर्फ हिंदी में फिल्म ने 812.14 करोड़ रुपये कमाए थे। पुष्पा 2 ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम मिलाकर सिर्फ 421.96 करोड़ रुपये की कमाई की थी। छावा ने पुष्पा 2 के इस कलेक्शन को 16वें दिन तोड़ दिया। 433.50 करोड़ कमाते हुए इसने पुष्पा 2 को पछाड़ दिया है।

    यह भी पढ़ें: Chhaava Worldwide Collection: दुनियाभर में 'छावा' का राज, सुपर-डुपर हिट फिल्मों को पछाड़कर बढ़ा आगे