Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava Collection Day 22: ‘छावा’ का धमाल! 22वें दिन रचा इतिहास, 2025 में ऐसा करने वाली बनी पहली फिल्म

    Updated: Fri, 07 Mar 2025 11:16 PM (IST)

    विक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन की कहानी को दिखाने वाली फिल्म को दर्शकों ने ...और पढ़ें

    छावा फिल्म की 22वें दिन की कमाई (Photo Credit- Instagram)
    छावा फिल्म की 22वें दिन की कमाई (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. छावा फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना दिया है
    2. 22वें दिन भी विक्की कौशल की फिल्म का जादू देखने को मिला
    3. इस मामले में फिल्म साल 2025 की पहली मूवी बन गई है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी छावा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीन सप्ताह पूरे कर लिए हैं। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर मूवी को दर्शकों से खूब तारीफ मिली है। अभिनेता विक्की ने फिल्म के लिए, जो मेहनत की उसका असर कमाई के आंकड़ों पर भी देखने को मिल रहा है। 22वें दिन भी कलेक्शन के मामले में फिल्म का कमाल देखने को मिला है।

    सिनेमा प्रेमियों को फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और रश्मिका मंदाना का काम भी अच्छा लगा है। औरंगजेब की भूमिका को शानदार ढंग से अदा करने के लिए अभिनेता अक्षय के काम को सराहा गया है। इसके अलावा, फिल्म के लिए सबसे ज्यादा तारीफ विक्की की हो रही है। इस ऐतिहासिक फिल्म के जरिए उनका नाम भी बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो गया है। 

    छावा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

    साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म छावा बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर कोई नई रिलीज फिल्म इसका सामना अभी तक नहीं कर पा रही है। माना जा रहा है कि इसे टक्कर देने का काम सलमान खान की सिकंदर ही कर पाएगी। कलेक्शन की बात करें, तो विक्की कौशल की छावा ने पहले सप्ताह में 225.28 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे सप्ताह में मूवी की कमाई ने 186.18 करोड़ का आंकड़ा पार किया। इसके बाद तीसरे सप्ताह में फिल्म ने 84.94 करोड़ का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर फिल्म 500 करोड़ के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही थी। 

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Chhaava Collection Day 21: बॉक्स ऑफिस पर चला ‘छावा’ राज! 21वें दिन भी जारी रही फिल्म की दहाड़, हुई इतनी कमाई

    22वें दिन फिल्म (Chhaava Day 22 Collection) ने 500 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 21 दिनों के अंदर ही 496.40 करोड़ कमा लिए। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड में खबर लिखे जाने तक फिल्म ने शुक्रवार को 6.25 करोड़ कमा लिए हैं। ऐसे में कुल मिलाकर फिल्म ने 502 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    2025 की पहली 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी छावा

    इस क्लब में शामिल होने के बाद छावा के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया है। इसने तीसरे हफ्ते में बाहुबली 2 और स्त्री 2 के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा, यह साल 2025 की पहली बॉलीवुड की फिल्म बन गई है, जिसे 500 करोड़ की कमाई करने में सफलता हासिल हुई है।

    ये भी पढ़ें- Chhaava Worldwide Collection: छा गया गुरु! विदेशों में तूफानी रफ्तार से दौड़ा छावा, 21वें दिन नोटों की झमाझम बारिश