Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava Collection Day 21: बॉक्स ऑफिस पर चला ‘छावा’ राज! 21वें दिन भी जारी रही फिल्म की दहाड़, हुई इतनी कमाई

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 09:09 PM (IST)

    विक्की कौशल स्टारर छावा की बॉक्स ऑफिस पर धूम जारी है। मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा ...और पढ़ें

    छावा फिल्म की 21वें दिन की कमाई (Photo Credit- Instagram)
    छावा फिल्म की 21वें दिन की कमाई (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. विक्की कौशल की छावा फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है
    2. बॉक्स ऑफिस पर छावा ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं
    3. 21वें दिन भी फिल्म का जादू जारी रहा है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लक्ष्मण उतेकर की निर्देशित छावा को खूब सराहना मिल रही है। मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। विक्की कौशल ने इस अहम रोल को निभाया है, जिसके लिए उन्हें खूब तारीफ मिल रही है। इस बीच फिल्म का 21वें दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है। 

    सिनेमा लवर्स को फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और रश्मिका मंदाना का किरदार भी जबरदस्त लगा है। औरंगजेब की भूमिका को निभाने वाले अभिनेता अक्षय ने तारीफ के काबिल काम किया है। वहीं, कवि और अभिनेता आशुतोष के किरदार को जल्द खत्म करने की शिकायत फैंस ने जरूर की है। इन सभी के अलावा, सबसे ज्यादा विक्की कौशल ने अपने काम से प्रभावित किया है। एक्टर ने बिहाइंड द सीन वीडियो में खुलासा किया था कि इस फिल्म के लिए उन्होंने तलवार चलाना और घुड़सवारी करना खासतौर पर सीखा है। जब वह अपने घर जाते थे, तो पूरी तरह से जख्मी होते थे।

    छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

    फिल्म में कलाकारों की मेहनत का सकारात्मक प्रभाव बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों में देखने को मिल रहा है। वीकेंड ही नहीं, वीकडे पर भी फिल्म की जादू देखने को मिल रहा है। 21वें दिन भी छावा (Chhaava Box Office Collection Day 21) की मजबूत पकड़ सिनेमाघरों में देखने को मिली है। 

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 के सिंहासन को जलाकर राख कर देगी Vicky Kaushal की छावा? साउथ में इतनी स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे गुरुवार फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 3.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, इस आंकड़े में फेरबदल होना संभावित है। इससे पहले मूवी ने 20वें दिन 6.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

    खबरें और भी

    500 करोड़ की ओर बढ़ता जा रहा है छावा

    विक्की कौशल स्टारर छावा बॉक्स ऑफिस पर एक नए रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ती जा रही है। 21 दिनों में मूवी ने भारत में 482 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज देखकर कहा जा सकता है कि यह जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना लेगी। हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म इस रिकॉर्ड को बनाने में कितने दिन का समय लगाती है। संभावना है कि इस वीकेंड पर यह आंकड़ा आसानी से पार हो सकता है।

    Photo Credit- Instagram

    अन्य रिलीज हुई फिल्मों की बार करें, तो अभी तक छावा को टक्कर देने में कोई भी फिल्म सफल नहीं हुई है। खैर, इस महीने में रिलीज होने वाली कुछ फिल्में ऐसा करने में सफल भी हो सकती है। 

    ये भी पढ़ें- Chhaava के इस सीन को Vicky ने बिना रिहर्सल किया था शूट, स्क्रिप्ट में नहीं थी रोंगटे खड़े करने वाली ये लाइन