विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhaava Collection: 'तारा सिंह' पर भी भारी पड़ गया 'छावा', 10वें दिन कमाई में 5 फिल्मों को कुचलकर बढ़ी आगे

Published: Mon, 24 Feb 2025 08:16 AM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2025 08:19 AM (IST)

Chhaava vs Gadar 2 फिल्म छावा का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन रिलीज के दूसरे वीकेंड भी पर जारी रहा ...और पढ़ें

छावा के इन ये फिल्में हुईं ढ़ेर (फोटो क्रेडिट- जागरण)
छावा के इन ये फिल्में हुईं ढ़ेर (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. छावा ने 10वें दिन किया रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन
  2. इन 5 फिल्मों से आगे निकली छावा
  3. बॉक्स ऑफिस पर छावा का राज

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Chhaava Box Office Collection Day 10: अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की ड्रामा पीरियड फिल्म छावा इन दिनों कामयाबी के रथ पर सवार है। बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इस मूवी ने अब तक धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। हर रोज कलेक्शन के मामले में छावा कोई न कोई नया कीर्तिमान रचती हुई नजर आ रही है। 

अब रिलीज के 10वें दिन छावा ने जबरदस्त बिजनेस कर हर किसी को हैरान कर दिया है। इसके साथ ही 5 बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है, जिनमें से एक सनी देओल की ब्लॉकबस्टर मूवी गदर 2 (Gadar 2) भी है। 

10वें दिन छावा की रिकॉर्डतोड़ कमाई

छावा के लिए दूसरा वीकेंड काफी असरदार रहा। रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा उठाते हुए इस मूवी ने रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया है। चैपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के मैच के बावजूद संडे को भारी तादाद में दर्शक छावा देखने के लिए थिएटर्स में पहुंचे, जिसके दम पर फिल्म ने जमकर नोट छापे। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 10वें दिन छावा ने करीब 40 करोड़ की कमाई की है।

ये भी पढ़ें- Chhaava से पहले इन 5 ड्रामा पीरियड फिल्मों को मिली ऐतिहासिक ओपनिंग, लिस्ट में इन स्टार्स की मूवीज

 

फोटो क्रेडिट- एक्स

जोकि शनिवार की तुलना में 5 करोड़ कम है, लेकिन फिर भी सिंगिल डे में ये आंकड़ा काफी बड़ा है। ओपनिंग डे से अधिक कमाई छावा ने10वें दिन कर डाली है, जो अपने आप में बड़ी बात है। बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन के कलेक्शन के मामले में छावा ने इन 5 बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। 

इन 5 फिल्मों से आगे निकली छावा

गौर किया जाए 10वें दिन सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में तो उसमें पहला नाम अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 का शामिल होता है, जिसने 46 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद अब छावा का नंबर आ गया है। हालांकि, विक्की कौशल की फिल्म के नीचे ये 5 बड़ी फिल्में हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं- 

  • गदर 2 (Gadar 2)- 38 करोड़

  • एनिमल (Animal)- 36 करोड़

  • बाहुबली 2 (Baahubali 2)- 34 करोड़ (हिंदी)

  • स्त्री 2 (Stree 2)- 33 करोड़

  • जवान (Jawan)- 32 करोड़

इन फिल्मों को पीछे छोड़कर छावा ने सिनेमा जगत में कमाई के मामले में एक नया इतिहास रच दिया है। 10वें दिन के कलेक्शन को जोड़ दिया जाए तो अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छावा की नेट इनकम करीब 330 करोड़  हो गई है। 

ये भी पढ़ें- Chhaava Box Office Day 10: 'छावा' की आंधी ने किया बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का सूपड़ा साफ, नोटों से भरी झोली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।