Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava Box Office Day 46: Sikandar के शोर के बीच छावा ने बोला धावा, Pushpa 2 से भी दो कदम रही आगे

    Updated: Tue, 01 Apr 2025 04:16 PM (IST)

    सलमान खान भले ही सिकंदर (Sikandar) बनकर बॉक्स ऑफिस पर आए हो लेकिन वह विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा की रफ्तार रोकने में असफल रहे हैं। ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर 46वें दिन भी रहा छावा का राज/ फोटो- Instagram
    बॉक्स ऑफिस पर 46वें दिन भी रहा छावा का राज/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. छावा को बॉक्स ऑफिस पर नहीं हरा पाया 'सिकंदर'
    2. 46वें दिन विक्की कौशल की छावा की इतनी कमाई
    3. सिकंदर के लिए गले ही फांस की तरह बन चुका है छावा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' को सिनेमाघरों में लगे हुए डेढ़ महीना लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन इस फिल्म का क्रेज कम नहीं हो रहा है। ऐसा लग रहा था कि ईद पर जैसे ही सलमान खान की 'सिकंदर' आएगी, तो छावा भी अपना सिंहासन छोड़ देगा। हालांकि, इसके बिल्कुल अपोजिट ही देखने को मिल रहा है। सिकंदर के हल्ले-गुल्ले के बीच छावा लगातार अपना शिकार कर रही है। 

    रिलीज के 46वें दिन भी विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का बोलबाला देखने को मिला। ये फिल्म पुष्पा 2 से भी चार कदम आगे चलते हुए करोड़ों में कमाई कर रही है। चलिए बिना देरी किए देख लेते हैं कि 'सिकंदर' की रिलीज के बीच सोमवार को छावा ने घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर टोटल कितनी कमाई की है। 

    छावा ने 46वें दिन बॉक्स ऑफिस पर की मोटी कमाई

    छावा विक्की कौशल के लिए काफी स्पेशल फिल्म है। इस फिल्म ने उन्हें कमर्शियल सिनेमा का एक्टर बना दिया है। मूवी में अभिनेता मराठा वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने का मौका मिला। इस भूमिका के साथ विक्की कौशल ने कितना न्याय किया है, इस बात का अंदाजा आप मूवी के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगा सकते हैं। 

    chhaava box office collection

    Photo Credit- Instagram 

    45वें दिन सिकंदर की रिलीज की वजह से छावा के कलेक्शन पर असर जरूर पड़ा था, लेकिन ईद के फेस्टिवल का विक्की की फिल्म को भी पूरा फायदा मिला है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 46वें दिन छावा के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। इस फिल्म ने सोमवार को सिंगल डे पर  1.27 करोड़ का कलेक्शन हिंदी में और 10 लाख का कलेक्शन तेलुगु भाषा में किया है। हिंदी में फिल्म की टोटल कमाई  578.87 करोड़ हुई, जबकि तेलुगु में मूवी ने 15.86 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Collection: क्या 'छावा' का सिंहासन छीनने में कामयाब हुआ 'सिकंदर'? 45वें दिन कुछ ऐसे बदला समीकरण

    छावा 46 डेज कलेक्शन

    छावा वर्ल्डवाइड  798.19 करोड़
    छावा इंडिया नेट  594.73 करोड़ 
    छावा इंडिया ग्रॉस  707.19 करोड़
    छावा ओवरसीज  91 करोड़ रुपए 
    छावा तेलुगु कलेक्शन  15.86 करोड़
    छावा हिंदी कलेक्शन 578.87 करोड़

    वर्ल्डवाइड 800 करोड़ की फिल्म बनने जा रही है छावा

    लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, इस फिल्म ने हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं को मिलाकर टोटल  594.73 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। इंडिया में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 707.19 करोड़ तक का हुआ है। 

    chhaava total collection

    Photo Credit- Instagram

    विक्की कौशल की फिल्म छावा इंडिया में जहां 600 करोड़ का आंकड़ा छूने की तैयारी में हैं, वहीं फिल्म दुनियाभर में 800 करोड़ के क्लब की तरफ अपने कदम बढ़ा चुकी है। 798.19 करोड़ तक कमाने वाली इस मूवी को 800 करोड़ की फिल्म बनने के लिए केवल 2 करोड़ रुपए और चाहिए। जिस तरह से छावा बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है, उसे देखते हुए ये अनुमान लगाया जा सकता है कि इस फिल्म के लिए 600 और 800 करोड़ के क्लब में शामिल होना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। 

    यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Day 40: छावा ने बदल दिया बॉक्स ऑफिस का गणित, निशाने पर आई सबसे बड़ी हिंदी फिल्म