Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava Box Office Day 55: Jaat की दस्तक भी नहीं रोक पाई 'छावा' की ललकार, Sikandar के आगे से उड़ाए नोट

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 08:46 AM (IST)

    छावा ने इस साल इंडियन सिनेमा में जो इतिहास रचा है उसे तोड़ना भाईजान सलमान खान की सिकंदर (Sikandar) के लिय भी काफी मुश्किल हो रहा है। शुरुआत में ये जरूर ...और पढ़ें

    छावा बॉक्स ऑफिस डे 55 कलेक्शन/ फोटो- Instagram
    छावा बॉक्स ऑफिस डे 55 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. छावा ने बॉक्स ऑफिस पर 55वें दिन भी किया राज
    2. जाट के सिनेमाघरों में आने से भी नहीं टूटा छावा
    3. अब सिकंदर का होगा और भी ज्यादा हाल बेहाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर ये साल विक्की कौशल है, ऐसा कहना शायद अब बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। उनकी 14 फरवरी को रिलीज हुई छावा को सिनेमाघरों में लगे हुए दो महीने जल्द ही पूरे होने वाले हैं, लेकिन फिल्म न तो थिएटर से और न ही बॉक्स ऑफिस से टस से मस होने का नाम ले रही है। सलमान खान की 'सिकंदर' से उम्मीद थी कि वह छावा का शिकार करेगी, लेकिन इसका अपोजिट ही देखने को मिला।

    54 दिन पहले रिलीज हुई छावा सिकंदर पर भारी पड़ती हुई दिखाई दी। सिकंदर के अब सिनेमाघरों में अपना दम दिखाने के लिए सनी देओल की जाट (Jaat) भी आज रिलीज हो चुकी है। अब आने वाले समय में जाट बॉक्स ऑफिस से छावा का सफाया कर पाएगी या नहीं, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन फिलहाल तो विक्की कौशल की फिल्म को बॉक्स ऑफिस की गद्दी से उतारना बेहद ही मुश्किल हो रहा है। 54वें दिन के बाद बुधवार को 55वें दिन भी फिल्म ने कमाल का बिजनेस किया है। 

    55वें दिन भी छावा ने दिखाया बॉक्स ऑफिस पर जलवा

    आमतौर पर जब कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में आती है, तो काफी पुरानी फिल्म के शोज कम हो जाते हैं, जिससे कलेक्शन में भी गिरावट देखने को मिलती है। हालांकि, छावा खुलेआम अपनी भी बॉक्स ऑफिस पर बिना शोर के एक के बाद एक शिकार कर रहा है। इस फिल्म की तूफानी रफ्तार 55वें दिन भी नहीं थमी। 

    यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Day 54: मंगलवार को छावा ने मचाया गदर, Sikandar के बाद Jaat के कलेक्शन पर भी लगाएगी ग्रहण?

    chhaava box office collection day 55

    Photo Credit- Instagram

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 54वें दिन छावा ने बॉक्स ऑफिस पर 40 लाख का सिंगल डे कलेक्शन किया था। वहीं बुधवार को भी छावा के कलेक्शन में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। इस फिल्म ने सिकंदर और जाट की मौजूदगी में 55वें दिन 35 लाख रुपए के आसपास हिंदी भाषा में कमाई की है। फिल्म का हिंदी भाषा में टोटल कलेक्शन 583.68 करोड़ तक हो चुका है, जबकि तेलुगु में मूवी ने 26 दिन तक कमाई की और टोटल 15.87 करोड़ की कमाई कर ली है। 

    खबरें और भी

    वर्ल्डवाइड  804.85 करोड़ रुपए
    इंडिया नेट  603.35 करोड़ रुपए 
    ओवरसीज  91 करोड़ रुपए 
    हिंदी  583.68 करोड़
    तेलुगु 15.87 करोड़ रुपए

    क्या है छावा की कहानी? 

    छावा ने तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं को मिलाकर इंडिया में नेट कलेक्शन 603.35 करोड़ के आसपास का नेट कलेक्शन किया है। वहीं दुनियाभर में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ऐतिहासिक फिल्म ने 804.85 करोड़ का बिजनेस किया है। ओवरसीज कलेक्शन में इस फिल्म ने टोटल 91 करोड़ की कमाई कर ली है। 

    Photo Credit- Instagram

    छावा की कहानी की बात करें तो ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र और मराठा वीर योद्धा संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है। जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह से अपने स्वराज्य की सुरक्षा के लिए संभाजी महाराज मुगल शासक औरंगजेब के खिलाफ निडरता से लड़े थे। अगर आप उनकी वीरता की कहानी जानना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए। 

    यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Day 52: बॉक्स ऑफिस पर छावा का हल्ला-बोल, Sikandar को बर्बाद कर लूट ले गई इतने करोड़