Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava Worldwide Collection Day 11: विदेशों में भी नहीं रुका शेर का बच्चा 'छावा'! मंडे को कमाई में दिखाया दम

    Updated: Tue, 25 Feb 2025 07:58 AM (IST)

    Chhaava Worldwide Box Office Collection Day 11 लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म छावा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपना दम तो दिखाया ही है साथ ही यह फिल्म विदेश ...और पढ़ें

    छावा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    छावा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. करीब 130 करोड़ के बजट में बनी थी छावा
    2. छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित है छावा
    3. छावा का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में ऐतिहासिक फिल्मों के प्रति दर्शकों का झुकाव रहा है। बात चाहे पानीपत-पद्मावत की हो या फिर तान्हाजी की, ऐतिहासिक फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने में कमी नहीं दिखाई है। इन दिनों छावा (Chhaava) भी कुछ ऐसा ही कर रही है।

    14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई छावा मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक और छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी पर आधारित है। फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है। राजी, उरी और मसान जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए मशहूर विक्की ने संभाजी की भूमिका में जान फूंक दी।

    विदेशों में छावा की हुंकार

    संभाजी महाराज की कहानी और छावा की स्टार कास्ट ने मेकर्स की झोली भरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह फिल्म लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि एक हफ्ते के बाद भी सिनेमाघर खचाखच भरे पड़े हैं और ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों का भी हाल है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये कमा चुकी छावा दुनियाभर में सफलता के झंडे गाढ़ रही है। कई फिल्मों को धूल चटा चुकी छावा ने 10 दिन तक वर्ल्डवाइड 465 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था और 11वें दिन की कमाई भी शानदार रही है।

    यह भी पढ़ें- Chhaava Worldwide Collection Day 10: छावा ने हिला दी मुगल सल्तनत की तख्त, संडे को जादुई आंकड़ा छूकर रचा इतिहास!

    View this post on Instagram

    A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

    बॉलीवुड हंगाम के मुताबिक, दूसरे रविवार को छावा ने ओवरसीज में करीब 15-20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। हालांकि, दूसरे सोमवार को कमाई में गिरावट आ सकती है। ऐसा अनुमान है कि इसने 11वें दिन ओवरसीज में करीब 10 करोड़ रुपये के आसपास कमाया होगा जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 18.50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लिहाज से 11 दिन तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन 490-495 करोड़ के बीच में कमा सकती है या यूं कहें कि यह फिल्म 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छू ले। बाकी आधिकारिक आंकड़ों का इंतजार है।

    खबरें और भी

    विदेशों में छावा को मिले इतने स्क्रीन्स

    छावा को विदेशों में लिमिटेड स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया गया है। ऑस्ट्रेलिया में जहां इसे 99 स्क्रीन्स मिले हैं, वहीं जर्मनी में 46 स्क्रीन्स। सबसे ज्यादा स्क्रीन यूनाइटेड किंगडम में 140 मिले हैं। इसे यूएस, न्यूजीलैंड, नॉर्वे और मलेशिया में भी रिलीज किया गया है। इन देशों में छावा अच्छा कारोबार कर रही है।

    Photo Credit - Instagram

    छावा की कहानी

    छावा में संभाजी महाराज के साहस की कहानी को दर्शाया गया है। उनका सिर्फ 9 साल का शासन था और इन 9 सालों में उन्होंने मराठा साम्राज्य पर राज किया और मुगलों के नाक में दम किया। छावा में दिखाया गया है कि औरंगजेब ने किस बेरहमी से छत्रपति संभाजी महाराज की हत्या की थी। यह सीन देखकर दर्शकों के आंख में आंसू आ गए थे। 

    यह भी पढ़ें- Chhaava Worldwide Collection: शोर नहीं, विक्की कौशल ने किया सीधा शिकार... दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छावा का राज