Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oppenheimer Day 1 Collection: क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' का बॉक्स ऑफिस पर जादू, फिल्म की हुई सॉलिड शुरुआत

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 22 Jul 2023 09:24 AM (IST)

    Oppenheimer Day 1 Collection हॉलीवुड फिल्म टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल 7 इंडिया के थिएटर्स में पसंद की जा रही है। फिल्म धीरे-धीरे धांसू कमाई की ओर बढ़ ...और पढ़ें

    Oppenheimer Film Day 1 Collection. Photo Credit: Twitter
    Oppenheimer Film Day 1 Collection. Photo Credit: Twitter

    HighLights

    1. क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' की हुई अच्छी ओपनिंग
    2. किलियन मर्फी ने निभाया है ओपेनहाइमर का रोल
    3. टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' के पहले दिन की कमाई से ज्यादा कमाई की है 'ओपेनहाइमर' फिल्म ने

    नई दिल्ली, जेएनएन। Oppenheimer Day 1 India Box Office Collection: हॉलीवुड से आई क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' (Oppenheimer) ब्लॉकबस्टर हिट साबित होने की तरफ पहले ही दिन के कलेक्शन से आगे बढ़ रही है। फिल्म को इंडिया में अच्छा रिस्पांस मिला है। टॉम क्रूज (Tom Cruise) की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' इन दिनों इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धाक जामए बैठी है। इसे कड़ी टक्कर देते हुए 'ओपेनहाइमर' पहले ही दिन 10 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ले चुकी है।

    'ओपनहाइमर' ओपनिंग डे कलेक्शन

    सिलियन मर्फी और रॉबर्ट डाउनी जूनियर की दमदार एक्टिंग से सजी फिल्म 'ओपेनहाइमर' ने 13-13.50 करोड़ की ओपनिंग इंडिया में ली है। इस लिहाज से यह फिल्म इस साल की पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने इतनी ओपनिंग ली है। इससे पहले 12 जुलाई को रिलीज हुई 'मिशन इम्पॉसिबल 7' ने 12.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी। वहीं, 19 मई को रिलीज हुई विन डीजल की 'फास्ट एक्स' ने 12 करोड़ के आसपास की ओपनिंग ली थी।

    क्या है 'ओपेनहाइमर' की कहानी?

    'ओपेनहाइमर' बायोग्राफी ड्रामा फिल्म है, जो हमें 'परमाणु बम के जनक' जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की जिंदगी में झांकने का मौका देती है। यह फिल्म ओपेनहाइमर के नेतृत्व में 'ट्रिनिटी' कोड नाम से दुनिया के पहले परमाणु परीक्षण की कहानी है, जिसमें परीक्षण से पहले और उसके बाद की घटनाओं का दिलचस्प वर्णन है।

    द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के शहर नागासाकी पर अमेरिका ने छह और नौ अगस्त, 1945 को परमाणु से हमला किया था। इस हमले में कई लोगों को जान गंवानी पड़ गई थी। 'ओपेनहाइमर' फिल्म में इसका हिस्सा लेते हुए दिखाया गया है कि फासीवाद से लड़ने और लोगों की जान बचाने की एक इंसान की इच्छा, कैसे मानव जीवन के विनाश का सबसे बड़ा कारण बनी। फिल्म में ओपेनहाइमर के रोल में किलियन मर्फी हैं।

    खबरें और भी