Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cirkus Collection Day 2: डूब गई 'सर्कस' की लुटिया, रोहित शेट्टी की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए सिर्फ इतने रुपये

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Sun, 25 Dec 2022 07:57 AM (IST)

    Cirkus Box Office Collection Day 2 रोहित शेट्टी की सर्कस सिनेमाघरों में बेअसर नजर आ रही है। वीकेंड होने के बावजूद दर्शक इसे देखने मूवी हॉल तक जा ही नह ...और पढ़ें

    Cirkus Box Office Collection Day 2, Rohit Shetty, Ranveer singh
    Cirkus Box Office Collection Day 2, Rohit Shetty, Ranveer singh

    नई दिल्ली, जेएनएन। Cirkus Box Office Collection Day 2: रोहित शेट्टी की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सर्कस' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एक लंबी चौड़ी स्टार कास्ट के साथ ये फिल्म कोरोना काल में शूट की गई थी, फिल्म का प्रमोशन भी जमकर किया गया है लेकिन उसका कोई फायदा होता नजर नहीं आ रहा है। रिलीज के दूसरे दिन भी टिकट खिड़की दर्शकों के लिए तरस रही है। इसके दो दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ चुकी है तो आइए नजर डालते हैं कि फिल्म ने कितनी कमाई की है।

    नहीं चली सर्कस

    नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन ने दूसरे दिन शाम के शो तक 10 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दिखाई, जबकि मास एरिया में पहले से ही कलेक्शन में गिरावट दिखाई देने लगी। सर्कस के रिव्यू भी कुछ खास अच्छे नहीं रहे। सोशल मीडिया पर ज्यादातर दर्शकों को फिल्म ने निराश ही किया। अब सारी उम्मीदें रविवार पर टिकी हैं, क्रिसमस होने के कारण हो सकता है कि कुछ दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर ले।

    दूसरे दिन भी नहीं मिले दर्शक

    रोहित शेट्टी चाहे कॉमेडी बनाए या एक्शन उनकी फिल्में दर्शकों को पसंद आ ही जाती हैं। पर इस बार अगता है कि उनसे भी चूक हो गई है। एक मास एंटरटेन फिल्म बनाने के चक्कर में कुछ तो जरूर हुआ है। बहरहाल, सर्कस ने पहले दिन  6.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसके बाद दूसरे दिन बॉलीवुड हंगामा के अनुसार इसकी कमाई रही 6.50 से 7.25 करोड़ के बीच। इस तरह फिल्म ने दो दिनों में लगभग 13.25 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसे अच्छा तो कतई नहीं कह सकते हैं।

    रोहित शेट्टी का नहीं चला जादू

    रणवीर सिंह के अलावा सर्कस में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिज, वरुण शर्मा भी लीड रोल में नजर आए हैं। ये फिल्म, बॉलीवुड की एक और मान्यता को धता बताती नजर आ रही है जिसमें कहा जाता है कि त्योहार के मौके पर रिलीज की जाने वाली फिल्मों को फायदा होता है। इस साल होली पर रिलीज हुई बच्चन पांडे से लेकर रक्षाबंधन पर रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा और थैंक गॉड और राम सेतु सभी फ्लॉप साबित हो चुकी हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Tunisha Sharma की मौत सुसाइड है या मर्डर, ब्वॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान गिरफ्तार, FIR दर्ज

     Bigg Boss 16 Highlights: अंकित गुप्ता को घरवालों ने किया बेघर, सलमान खान का बर्थडे किया गया एन्जॉय