यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cirkus Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई रोहित शेट्टी की 'सर्कस', वीकेंड पर भी रही ठन-ठन गोपाल
Cirkus Box Office Collection Day 3 रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर बेअसर साबित हो रही है। फिल्म ने तीन दिनों में उम्मीद से काफी कम कलेक्शन क ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन।Cirkus Box Office Collection Day 3: रोहित शेट्टी, जिनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी माना जाता है, उन्हें सर्कस में जोर का झटका बहुत जोर से लगा है। रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिज, वरुण शर्मा और जाने कितने ही एक्टर्स की लंबी चौड़ी स्टारकास्ट के साथ बड़े बजट की फिल्म बनने के बाद भी उन्हें दर्शकों का वो रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा जैसा पिछली फिल्मों को मिला था। सर्कस के तीन दिन का कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा है।
सर्कस हुई फेल
सर्कस की कमाई में रविवार को भी कोई खास ग्रोथ नहीं दिखाई। फिल्म ने तीन दिनों में बामुश्किलन 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है। पहले दिन इसने 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया। रोहित शेट्टी की फिल्म के हिसाब से ये काफी कम नंबर्स रहे। इसके बाद दूसरे दिन उम्मीद की गई कि शनिवार होने के कारण शायद इसके कलेक्शन में कुछ उछाल आए लेकिन ये आंकड़ा पहुंचा सिर्फ 6.40 करोड़ तक ही। दो दिनों में भी फिल्म 13 करोड़ का कलेक्शन पार नहीं कर पाई।
तीन दिन में कमाए महज इतने रुपये
रविवार की छुट्टी का भी कोई फायदा सर्कस को मिलता नजर नहीं आ रहा है। सैकनिक डॉट कॉम के अनुसार फिल्म ने तीसरे तीन दिन सिर्फ 7.45 करोड़ किया (आंकड़े शुरुआती है, इनमें फेरबदल संभव है)। इसके साथ ही फिल्म ने पहले वीकेंड में 20.10 करोड़ की टोटल कमाई की। संडे को सर्कस ने सिर्फ हिंदी बेल्ट में 18.92 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। शोज की बात करें तो सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई इवनिंग शोज में।
अवतार 2 से मिल रही तगड़ी टक्कर
सर्कस से उम्मीदें तो काफी थी लेकिन इसके पहले की वीकेंड की कमाई ने काफी निराश किया। आज यानी सोमवार से तो फिल्म के लिए वैसे ही मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इसके सामने हॉलीवुड की 'अवतार 2' खड़ी है जो सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म तो तगड़ी चुनौती दे रही है। इस साल रिलीज होने वाली ये रणवीर सिंह की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वो जयेशभाई जोरदार लेकर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़े जोरदार तरीके से फ्लॉप रही थी।