Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hina Khan ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शिप पर हुईं रोमांटिक, वायरल हुआ वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 25 Dec 2022 07:55 PM (GMT+05:30)

    Hina Khan Boyfriend Romance टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ रोमांटि ...और पढ़ें

    Hina Khan Boyfriend Romance: हिना खान टीवी एक्ट्रेस है।
    Hina Khan Boyfriend Romance: हिना खान टीवी एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Hina Khan Boyfriend Romance: हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है। हिना खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'हम हर मुश्किल में साथ है।' हीरो फॉरएवर, रील इंस्टाग्राम। हिना खान इस वीडियो में काफी कूल लग रही है। दोनों एक शिप पर नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक जैसे कपड़े पहन रखे हैं। वहीं दोनों एक-दूसरे को प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। 

    हिना खान की वीडियो को 60 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं

    हिना खान ने वीडियो 1 घंटे पहले शेयर किया है, जिसे 60 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं तस्वीरों पर 338 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है। विकास कलंत्री ने लिखा है, 'क्या बात है, प्यार।' एक ने लिखा है, 'सलामत रहे हमेशा यह प्यार।' एक ने लिखा है, 'मेड फॉर ईच अदर।' एक ने लिखा है, 'आप दोनों को ढेरों प्यार।'

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma एक्टिंग के अलावा डांसिंग में भी रखती थीं खास दिलचस्पी, कई गानों पर बनाए हैं मजेदार रील्स

    View this post on Instagram

    A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

    हिना खान ने रॉकी जयसवाल के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है

    हिना खान एक्ट्रेस है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। हिना खान ने रॉकी जयसवाल के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता हैं।दोनों ने अभी तक शादी की घोषणा नहीं की है। हालांकि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में है। रॉकी जायसवाल हिना खान को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma Death Updates: तुनीषा शर्मा की मौत से आहत स्नेहा वाघ, दुख जताते हुए कहा- Happy-Go-Lucky...

    हिना खान ने इसके पहले अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की थी

    हिना खान ने इसके पहले अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें उन्हें बोल्ड अंदाज में बोल देते हुए देखा जा सकता है। फोटो में उन्होंने 9 डीप नेक स्लीवलैस ब्रालेट पहन रखी है। वहीं उन्होंने घाघरा भी पहन रखी है। वह काफी हॉट लग रही है। हिना खान का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनकी तस्वीर को साढ़े 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले थे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)