Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cirkus Collection Day 6: बुरी तरह पिट गई रोहित शेट्टी की 'सर्कस', 6 दिनों में भी नहीं कमा पाई बजट का एक चौथाई

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Thu, 29 Dec 2022 10:44 AM (IST)

    Cirkus Box Office Collection Day 6 रोहित शेट्टी बॉक्स ऑफिस की हिट मशीन कहे जाते हैं। लेकिन हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण स्टारर सर्कस ...और पढ़ें

    Cirkus Box Office Collection Day 6, Rohit Shetty, ranveer singh, deepika padukone
    Cirkus Box Office Collection Day 6, Rohit Shetty, ranveer singh, deepika padukone

    नई दिल्ली, जेएनएन।Cirkus Box Office Collection Day 6: रोहित शेट्टी को बॉक्स ऑफिस की हिट मशीन कहा जाता है। आंकड़े बताते हैं कि रोहित शेट्टी की कोई भी कॉमेडी फिल्म अब तक सिनेमाघर में फ्लॉप नहीं रही है। फिर इस बार क्या हुआ कि 'सर्कस' फुस्स हो गई। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं और ये फिल्म अब तक अपनी लागत का एक चौथाई भी नहीं निकाल पाई है। तो चलिए नजर डालते हैं मल्टी स्टारर सर्कस के बॉक्स ऑफिस के अब तक के सफर पर...

    नहीं चली रोहित शेट्टी की सर्कस

    रणवीर सिंह के लिए ये साल प्रोफेशनल लेवल पर कुछ खास नहीं रहा। इस साल उनकी दो फिल्में रिलीज हुई और दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर आते ही दम तोड़ना शुरू कर दिया। 'जयेश भाई जोरदार' से रणवीर को काफी उम्मीदें थी, उन्होंने हर इंटरव्यू में कहा कि फिल्म काफी हटकर है। उनकी बात सच भी साबित हुई और ये फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों से हट भी गई। कुछ ऐसी ही हाल हो रहा है कि 'सर्कस' का भी।

    6 दिन में महज इतनी है कमाई

    'सर्कस' में रणवीर सिंह का डबल रोल है। फिल्म में उनके अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिज भी लीड रोल प्ले कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ का बिजनेस किया। इससे ही अंदाजा लग गया था कि फिल्म का बंटाधार होने वाला है। इसके बाद तो दूसरे दिन इसने 6.40 करोड़ का कारोबार किया। पांचवां दिन आते-आते तो इसके नंबर्स और गर्त में चले गए। फिल्म ने मंगलवार को 2.50 करोड़ कमाए।

    फ्लॉप हुई सर्कस!

    छठे दिन यानी बुधवार को शुरुआती आंकड़ों हिसाब से फिल्म ने 2.25 करोड़ कमाए। इसके साथ ही फिल्म ने टोटल 28.30 करोड़ का बिजनेस किया है। बॉलीवुड हंगामा के रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का कुल बजट 150 करोड़ के आसपास है। ऐसे में 6 दिनों में ये फिल्म टोटल बजट का एक चौथाई कलेक्शन भी नहीं कर पाई है। अब तो इसे फ्लॉप होने से कोई चमत्कार ही बचा सकता है। इसके साथ ही ये रोहित शेट्टी की पहली फ्लॉप कॉमेडी फिल्म भी बनने वाली है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Besharam Rang पर चेतावनी जारी करके बुरे फंसे विवेक अग्निहोत्री, लोगों ने पूछा- 'अपनी हेट स्टोरी भूल गए...'

    Tunisha Sharma Death: तुनिषा के चाचा ने पुलिस की जांच पर उठाए सवाल, बोले- 'लव जिहाद' की वजह से गई भतीजी की जान