Cocktail 2 ने विदेशों में लहराया कामयाबी का परचम, वर्ल्डवाइड कमाई में Welcome To The Jungle पर पड़ी भारी
Cocktail 2 Worldwide Collection: शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म कॉकटेल 2 वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

कॉकटेल 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
विदेशों में छाई शाहिद कपूर की कॉकटेल 2
10 दिन में कर डाली है बंपर कमाई
वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में किया कमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में कई फिल्में ऐसी है, जो सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपना दबदबा कायम किए हुए हैं। लेटेस्ट रिलीज के तौर पर सुपरस्टार अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल में बंपर कमाई कर रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस मूवी को कॉकटेल 2 ने कड़ी टक्कर दी है।
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक फिल्म कॉकटेल 2 ने विदेशों में कामयाबी का परचम लहराया है और मोटी कमाई कर हर किसी को सरप्राइज किया है।
वर्ल्डवाइड छाई कॉकटेल 2
रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक कॉकटेल 2 ने अपनी धमाकेदार कमाई के दम पर हर किसी को प्रभावित किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक ये मूवी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही है। यही कारण है कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में कॉकटेल 2 ने अपनी दावेदारी मजबूत की है।
यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Worldwide Collection: गुरुवार को Box Office पर छाया 'कॉकटेल 2' का जादू, दुनियाभर में छापे करोड़ों

गौर करें इस फिल्म की ग्रॉस कमाई की तरफ तो रिलीज के 10 दिन के भीतर अब तक कॉकटेल 2 ने दुनियाभर में 122 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इसके अलावा नजर डाली जाए कॉकटेल 2 की ओवरसीज कमाई की तरफ तो वह आंकड़ा 26 करोड़ से ज्यादा का है।

इस तरह से वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में कॉकटेल 2 ने अपनी बंपर कमाई का डंका बजाया है और लेटेस्ट रिलीज मूवीज को भी पछाड़ा है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रिलीज का एक्सटेंडेड वीकेंड बीतने के बाद वेलकम 2 टू द जंगल 83 करोड़ का वर्ल्डवाइड बिजनेस कर सकी है।
खबरें और भी
मॉर्डन एरा की लव स्टोरी के तौर पर शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 की कहानी ने यूथ को काफी प्रभावित किया है और इसी वजह से ये फिल्म अच्छी कमाई करने में सफल रही है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी कॉकटेल 2 की हुकूमत
विदेशी बॉक्स ऑफिस के अलावा इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी कॉकटेल 2 ने अपनी हुकूमत जमाई है। अब तक रिलीज के 10 दिन के भीतर इंडियन मार्केट में इस मूवी का सिक्का बखूबी चला है और फिल्म ने करीब नेट 80 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। जल्द ही कॉकटेल 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा छूती हुई नजर आएगी।