Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Crew Collection Day 17: 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' के बीच 'क्रू' की दहाड़, जानें कितने करोड़ कमा ले गई फिल्म

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 08:15 AM (GMT+05:30)

    बॉक्स ऑफिस पर ऑडियंस के एंटरटेनमेंट के लिए ढेर सारी मूवीज रिलीज हुई हैं। हाल ही में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हुई तो अ ...और पढ़ें

    फिल्म 'क्रू' से तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन
    फिल्म 'क्रू' से तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Crew Box Office Collection Day 17: साल 2024 के शुरुआती महीनों में बड़े बैनर की कई फिल्में रिलीज हुईं। इस ईद पर 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इन दो बड़ी फिल्मों से टक्कर के बावजूद थिएटर्स में पहले से मौजूद करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की 'क्रू' का जलवा अब भी कायम है।

    बॉक्स ऑफिस क्लैश के बीच कहां पहुंची 'क्रू'

    29 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' ने सॉलिड नंबरों से ओपनिंग ली थी। पहले ही दिन डबल डिजिट्स में कमाई कर 'क्रू' ने साबित किया था कि फीमेल्स को लीड में लेकर बनी इस फिल्म की कहानी में बहुत दम है। 'क्रू', पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘द गोट लाइफ’ के साथ रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' की दहाड़ के बीच 'क्रू' का क्या हाल रहा, ये जानेंगे इनके कलेक्शन से।

    'क्रू' तीन एयरहोस्टेस (करीना, कृति और तब्बू) की कहानी है, जो अपनी फाइनेंशियल कंडीशन से परेशान हैं। तीनों गोल्ड की स्मगलिंग कर अपनी लाइफस्टाइल मेंटेन करती हैं। इस बीच व्यूअर्स को कुछ कॉमेडी भी देखने को मिलती है।

    करोड़ों में जारी 'क्रू' की कमाई

    'क्रू' ने रिलीज के पहले हफ्ते में 47 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में 'क्रू' की कमाई 21.15 करोड़ रही। वहीं, अब ये मूवी तीसरे हफ्ते में एंटर कर चुकी है। इतने टाइम बाद भी फिल्म का करोड़ों में कलेक्शन जारी है। जहां ‘क्रू’ ने तीसरे शुक्रवार 1.65 करोड़ की कमाई की, तो वहीं शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। तीसरे शनिवार को मूवी ने 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया।

    खबरें और भी

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'क्रू' ने 17वें दिन 1.75 करोड़ की कमाई की है। इससे फिल्म का टोटल कलेक्शन 69.02 करोड़ हो गया है।

    इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म?

    कम बजट वाली 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर ऐसी संभावना जताई गई है कि यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। नेटफ्लिक्स ने इसके राइट्स खरीदे हैं। बस ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने का इंतजार है।

    यह भी पढ़ें: Ranveer Singh और Kriti Sanon ने एक साथ लिया महादेव का आशीर्वाद, काशी विश्वनाथ मंदिर से तस्वीरें वायरल