Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Crew Day 6 Box Office: 'शैतान' की राह पर चल पड़ी 'क्रू', छठे दिन कर डाली टनाटन कमाई

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 10:13 PM (IST)

    Crew Collection Day 6 कॉमेडी फिल्म क्रू इस समय सिनेमाघरों में जारी है। करीना कपूर कृति सेनन और तब्बू की ये मूवी रिलीज का पहला सप्ताह जल्द ही पूरी करेग ...और पढ़ें

    क्रू की शानदार कमाई जारी (Photo Credit-X)
    क्रू की शानदार कमाई जारी (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. क्रू ने छठे दिन किया कमाल का प्रदर्शन
    2. नॉन हॉलिडे में कर डाली शानदार कमाई
    3. करीना कपूर की फिल्म ने जीता फैंस का दिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Crew Box Office Collection Day 6: डायरेक्टर राजेश कृष्णनन के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म क्रू इस वक्त सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। जिसकी बदौलत हर दिन क्रू की कमाई में इजाफा देखने को मिल रहा है। ओपनिंग वीकेंड के बाद करीना कपूर (Kareena Kapoor), तब्बू और कृति सेनन स्टारर क्रू के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार निरंतरता बनाए हुए है।

    इस बीच क्रू के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं। जिनको देखकर इस बात का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि क्रू अब अजय देवगन की शैतान (Shaitaan) की राह पर चल पड़ी है। 

    शैतान ने छठे दिन कमाई में छोड़ी छाप

    अक्सर देखा जाता है कि ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्मों की कमाई का स्थिर धीरे-धीरे कम होता चला जाता है। फिलहाल क्रू का भी हाल वैसा ही बना हुआ है। लेकिन अच्छी बात ये है कि अब भी दर्शक इस मूवी को देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहे हैं, जिसकी वजह से क्रू के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में निरंतरता बनी हुई है। 

    रिलीज के छठे दिन भी क्रू ने शानदार कलेक्शन का सिलसिला जारी रखा है। जिसका अनुमान आप सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक आसानी से लगा सकते हैं। बुधवार को करीना कपूर की इस मूवी ने करीब 3.08 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है,

    खबरें और भी

    जो नॉन हॉलिडे के आधार पर असरदार माना जा रहा है। जिस तरह से फिलहाल क्रू कारोबार कर रही है, ठीक उससे पहले सुपरनेचुरल थ्रिलर शैतान ये कारनामा कर चुकी है। 

    क्रू की कमाई का ग्राफ

        पहला दिन      10.28 करोड़
        दूसरा दिन      10.87 करोड़
       तीसरा दिन       11.45 करोड़
       चौथा दिन       4.52 करोड़
       पांचवा दिन       4 करोड़
       छठा दिन       3.08 करोड़
          कुल       44 करोड़

    50 करोड़ की तरफ बढ़ी क्रू

    जिस प्रकार फिलहाल क्रू बॉक्स ऑफिस ऑफिस कलेक्शन करती हुई आगे बढ़ रही है। उसके आधार पर ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म फर्स्ट वीक में 50 करोड़ की कमाई कर सकती है। 

    ये भी पढ़ें- Box Office: क्वीन एलिजाबेथ के जमाने में हुई थी 'बॉक्स ऑफिस' की शुरुआत, शब्द से जुड़ा है ये रोचक इतिहास