Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Crew Worldwide Collection: दुनियाभर में 'क्रू' का राज, पहले दिन कमाई से रचा इतिहास, आलिया भट्ट की फिल्म भी फेल

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 02:11 PM (IST)

    रिया कपूर और एकता कपूर की निर्मित क्रू (Crew Worldwide Collection) ने दुनियाभर इतिहास रच दिया है। एयर होस्टेस के रूप में नजर आईं करीना कपूर खान कृति स ...और पढ़ें

    क्रू ने पहले ही दिन कमाई से रच डाला इतिहास। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    क्रू ने पहले ही दिन कमाई से रच डाला इतिहास। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. पहले दिन की कमाई से क्रू ने रचा इतिहास
    2. करीना कपूर ने वीरे दी वेडिंग को कर दिया पीछा
    3. तब्बू और कृति संग खूब जमी करीना कपूर की जोड़ी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Crew Worldwide Collection: करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म क्रू ने आखिर वही किया, जिसकी उम्मीद थी। टीजर और ट्रेलर ने क्रू को लेकर इतना बज क्रिएट कर दिया था कि पहले दिन शानदार कलेक्शन करने की उम्मीद थी। मगर दुनियाभर में फिल्म इतिहास रच देगी, ये नहीं पता था।

    राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनी क्रू की कहानी एक ऐसी तीन महिलाओं पर आधारित है, जो एक एयरलाइंस कंपनी में काम कर रही हैं। उन्हें पिछले 6 महीने से सैलरी नहीं मिली है और कंपनी दिवालिया होने के कगार पर है। तभी तीनों सोने के लालच में हेरा-फेरी करना शुरू कर देती हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है।

    करीना ने दुनिया भर में गाड़े सफलता के झंडे

    करीना कपूर, तब्बू और कृति की तिकड़ी काफी पसंद की गई। फिल्म में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने भी स्पेशल अपीयरेंस से सभी का ध्यान खींचा। फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और आते ही शैतान (Shaitaan) की छुट्टी कर दी। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की ही, दुनियाभर में इतिहास भी रच दिया है।

    रिया कपूर और एकता कपूर की निर्मित क्रू पहली महिला क्रेंद्रित फिल्म है, जिसने दुनियाभर में सबसे ज्यादा कारोबार किया है। यहां तक कि नेशनल अवॉर्ड विनर आलिया भट्ट की हिट मूवी गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) भी इतना कमा नहीं पाई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Crew के सेट पर Kriti Sanon के साथ सीनियरगीरी झाड़ती थीं करीना और तब्बू? एक्ट्रेस ने कर दिया बड़ा खुलासा

    क्रू का वर्ल्डवाइड चला जादू

    मेकर्स ने क्रू के पहले दिन का वर्ल्डवाइड आंकड़ा शेयर किया है। इसके मुताबिक, करीना, तब्बू और कृति की कॉमेडी ड्रामा ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 20.07 करोड़ का कारोबार किया है। इससे पहले भी कई महिला केंद्रित फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया है, लेकिन किसी ने भी क्रू की तरह वर्ल्डवाइड कमाई नहीं की।

    दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी महिला केंद्रित फिल्में

    फिल्म वर्ल्डवाइड डे 1
    वीरे दी वेडिंग 0.70 करोड़
    गंगूबाई काठियावाड़ी 10.50 करोड़
    आर्टिकल 370 8.60 करोड़
    क्रू 20.7 करोड़

    यह भी पढ़ें- Crew Review: उड़ान भरने के बाद क्रैश हो जाती है करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सैनन की क्रू