विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crew Worldwide Collection Day 2: दुनियाभर में 'क्रू' ने भरी ऊंची उड़ान, इस मुकाम पर पहुंचा फिल्म का कलेक्शन

Published: Sun, 31 Mar 2024 03:05 PM (GMT+05:30)

एयरलाइंस के पीछे का असली सच और एयर होस्टेस की जिंदगी को दिखाती फिल्म क्रू का कॉन्सेप्ट काफी पसंद किया ...और पढ़ें

फिल्म 'क्रू' से कृति सेनन, तब्बू और करीना कपूर खान
फिल्म 'क्रू' से कृति सेनन, तब्बू और करीना कपूर खान

HighLights

  1. 29 मार्च को रिलीज हुई थी फिल्म क्रू
  2. ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म क्रू
  3. करीना कपूर की एक्टिंग को किया गया पसंद

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Crew Worldwide Collection Day 2: करीना कपूर (Kareena Kapoor), तब्बू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म 'क्रू' का धमाल देखने को मिल रहा है। मूवी 29 मार्च को रिलीज हुई है और यूनिक कंटेंट के कारण काफी पसंद की जा रही है। न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। 

करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की तिगड़ी इस फिल्म में काफी खिल कर आई है। तीनों एयर होस्टेस के रोल में हैं, जो एक झूठ की वजह से एक के बाद एक मुसीबत में फंसती चली जाती हैं। फिल्म में इमोशन के साथ ही रोमांस और कॉमेडी का तड़का भी कूट-कूट कर भरा है। 'क्रू' ने दो दिनों में मैसिव कलेक्शन किया है।

दुनियाभर में छाई फिल्म 'क्रू'

'क्रू' एकता कपूर, रिहा कपूर और अनिल कपूर के प्रोडक्शन में बनी मूवी है। फिल्म ने 20 करोड़ से ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। वहीं, दूसरे दिन इस मूवी ने इससे भी थोड़ी सी ज्यादा कमाई करते हुए इतिहास रच दिया है। करीना कपूर ने फिल्म के ऑफिशियल आंकड़े शेयर किए हैं। दो दिनों में 'क्रू' ने 41.13 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है। यानी तीसरे दिन तक फिल्म आराम से 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर ले जाएगी।

क्या है फिल्म की कहानी?

'क्रू' फिल्म की कहानी जैस्मिन (करीना कपूर), दिव्या राणा (कृति सेनन) और गीता (तब्बू) की है, जो अपनी कम सैलरी और उससे पूरी न होने वाली जरूरतों से परेशान हैं। एक दिनों तीनों को उनके ही एक सीनियर के गोल्ड की तस्करी करने के बारे में मालूम होता है। कस्टम ड्यूटी ऑफिसर (दिलजीत दोसांझ) को इस बारे में सब कुछ बताने के बजाय तीनों इसका अवैध धंधा करने की सोचती हैं।

इस बिजनेस से वह खूब पैसा भी कमाती हैं, लेकिन काली कमाई का यह सिलसिला ज्यादा दिनों तक नहीं चलता। फिल्म विजय माल्या को टारगेट करती है। कहानी में ट्विस्ट भी तब आता है, जब तीनों को अपनी-अपनी गलती रियलाइज होती है।

यह भी पढ़ें: Crew Box Office Collection Day 2: थिएटर्स में 'क्रू' की दहाड़, दूसरे दिन की छप्परफाड़ कमाई पार किया ये आंकड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।