Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    De De Pyaar De 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में छाई दे दे प्यार दे 2, वर्ल्डवाइड हुई इतने करोड़ की कमाई

    Updated: Sun, 16 Nov 2025 02:37 PM (IST)

    De De Pyaar De 2 Collection: सुपरस्टार अजय देवगन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दे दे प्यार 2 इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई आगे बढ़ रही है। रिल ...और पढ़ें

    दे दे प्यार दे 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    दे दे प्यार दे 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. वर्ल्डवाइड दे दे प्यार दे 2 का कमाल।

    2. विदेशों में धूम मचा रही है कि फिल्म।

    3. दो दिन में कर डाला इतने करोड़ का बिजनेस।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दे दे प्यार दे 2 को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन जैसे कलाकारों से सजी इस रोमांटिक कॉमेडी मूवी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। कमाई के मामले में दे दे प्यार 2 ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है और घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। 

    ऐसे में हम आपको दे दे प्यार 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ताजा जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके आधार पर आप ये जान पाएंगे कि दो दिन में इस मूवी ने अब तक ग्लोबली कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।

    वर्ल्डवाइड छाई दे दे प्यार दे 2

    शुक्रवार को फिल्म दे दे प्यार 2 को थिएटर्स में रिलीज किया गया। ये मूवी साल 2019 में आई दे दे प्यार का ऑफिशियल सीक्वल है। माना जा रहा था कि कमाई के मामले में अजय देवगन की ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएगी। कुछ ऐसा ही कमाल दे दे प्यार 2 ने करके दिखाया है।

    dedepyaarde2

    यह भी पढ़ें- Ajay Devgn के चक्कर में जावेद जाफरी लिखने वाले थे अपनी आखिरी वसीयत, घबराहट में पत्नी को मिला दिया था फोन

    गौर किया जाए दे दे प्यार 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो रिलीज के दो दिन के भीतर इस रोमंटिक मूवी ने करीब 31 करोड़ का कारोबार कर लिया है, जोकि अजय के स्टारडम के हिसाब से काफी असरदार माना जा रहा है। 

    खबरें और भी

    हालांकि, अभी भी एक हिट मूवी बनने के लिए दे दे प्यार 2 को बड़े कमबैक की जरूरत है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रविवार को ये फिल्म कमाई के मामले में यूटर्न लेगी और धमाकेदार तरीके से कारोबार करके दिखाएगी। इसके अलावा बात की जाए दे दे प्यार 2 के इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह 23 करोड़ के आस-पास रहा है। 

    अजय देवगन की इस साल की चौथी फिल्म

    दरअसल दे दे प्यार 2 इस साल की चौथी मूवी है, जिसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इससे पहले अभिनेता की जो तीन मूवीज रिलीज हुई हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं-

    • आजाद

    • रेड 2

    • सन ऑफ सरदार 2

    गौर करने वाली बात ये है कि सिर्फ रेड पार्ट 2 इस साल अजय देवगन की एकमात्र ऐसी फिल्म रही है, जिसे बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल हुई है। 

    यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 Box Office: शनिवार को बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ी अजय की मूवी, 2 दिन में छप्परफाड़ हुई कमाई