Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deva Worldwide Collection Day 2: देवा का दम है बॉस! वर्ल्डवाइड लगी लॉटरी, दो दिन में कमाई मोटी रकम

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 02 Feb 2025 11:35 AM (IST)

    Deva Day 2 Worldwide Collection शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म देवा को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म की कमाई पर हर कोई नजरें जमाए हुए हैं। ...और पढ़ें

    वर्ल्डवाइड दूसरे दिन देवा का इतना हुआ कारोबार (Photo Credit- X)
    वर्ल्डवाइड दूसरे दिन देवा का इतना हुआ कारोबार (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. 31 जनवरी को रिलीज हुई देवा
    2. लीड रोल में नजर आए शाहिद कपूर
    3. वर्ल्डवाइड दूसरे दिन हुआ इतना कारोबार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Deva Worldwide Collection Day 2: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म देवा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‘देवा’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दर्शक लगातार थिएटर की ओर बढ़ रहे हैं और फिल्म के लिए अपना प्यार दिखा रहे हैं।

    शाहिद कपूर को दबंग पुलिसवाले के किरदार में ऑडियंस खूब पसंद कर रही है। इसी बीच फिल्म की कमाई के दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं दुनियाभर में मूवी ने कितना बिजनेस किया है।

    वर्ल्डवाइड दूसरे दिन इतना हुआ बिजनेस

    31 जनवरी को सिनेमाघरों पर दस्तक देने वाली ‘देवा’ का बज फैंस के बीच देखा जा सकता है। बॉलीवुड मूवी रिव्यू के मुताबिक, देवा ने दुनियाभर में दो दिन में 18 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 80 करोड़ था और भारत में इसे 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। बजट के लिहाज से इन आंकड़ों को खास बेहतर नहीं कहा जा सकता है मगर वीकेंड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म संडे का फायदा उठा सकती है।

    Photo Credit- Instagram

    घरेलू बॉक्स ऑफिस ऐसा है हाल

    वहीं भारत में इसकी कमाई को देखें तो शाहिद कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन  5.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन के अर्ली ट्रेंड्स के अनुसार फिल्म को वीकेंड का खास फायदा मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार देवा ने बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। हालांकि इन आंकड़ों में अभी बदलाव देखने को मिल सकता है। वीकेंड के कारण दर्शक भारी संख्या में सिनेमाघर पहुंच सकते हैं। फिलहाल इसका कुल कलेक्शन 11.75 करोड़ हो चुका है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा नहीं Shahrukh Khan संग ठुमके लगाती ये अभिनेत्री, सिर्फ इस कारण कर दी गईं रिजेक्ट

    इस फिल्म का हिंदी रीमेक है देवा

    आप में से कई लोगों को नहीं पता होगा कि फिल्म को मलयालम मूवी मुंबई पुलिस के हिंदी रीमेक की तरह बनाया गया है। रोशन एन्ड्रूज के द्वारा निर्देशित 'मुंबई पुलिस' में पृथ्वीराज सुकुमारन ने काम किया था। इस मूवी को लोगों ने खूब पसंद किया था। अगर आपने अभी तक इसके ओरिजिनल वर्जन को नहीं देखा है तो वीकेंड पर इसे बिंज वॉच कर सकते हैं।

    'मुंबई पुलिस' को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी को बॉबी और संजय ने लिखा था। पृथ्वीराज सुकुमारन की मुंबई पुलिस एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जो कोच्चि सिटी के एसीपी एंटनी मोसेस की कहानी बताती है।

    ये भी पढ़ें- Mumbai Police On OTT: Deva से पहले देख लें इसका ओरिजिनल वर्जन, दिमाग घुमा देगी फिल्म की कहानी