Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Devara Box Office Prediction: 100 करोड़ से खाता खोलेगी 'देवरा', बॉक्स ऑफिस पर मचेगा बंवडर

    Updated: Thu, 26 Sep 2024 06:36 PM (IST)

    Devara Part 1 Box Office साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) 6 साल के लंबे इंतजार के बाद देवरा के रूप कोई सोलो मूवी लेकर आ रहे हैं। फिल्म की रिल ...और पढ़ें

    जूनियर एनटीआर की लेटेस्ट फिल्म देवरा (Photo Credit-X)
    जूनियर एनटीआर की लेटेस्ट फिल्म देवरा (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. देवरा को मिली शानदार एडवांस बुकिंग
    2. रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के लिए तैयार देवरा
    3. जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तेगुलु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की लेटेस्ट फिल्म देवरा की रिलीज में महज 1 दिन का समय शेष रहा गया है। इस मूवी को लेकर फैंस में काफी हाइप देखने को मिल रहा है। जिसका अनुमान फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग के जरिए आसानी से लगाया जा सकता है। 

    अब सवाल ये उठ रहा है कि इतनी जबरतस्त एडवांस बुकिंग के बाद रिलीज के पहले दिन देवरा पार्ट-1 बॉक्स ऑफिस (Devara Box Office Prediction) पर कितना कारोबार करेगी। उसकी रिपोर्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें बताएंगे कि एनटीआर की देवरा को कितनी ओपनिंग मिलेगी।

    पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी देवरा

    कुछ दिन पहले ही देवरा की एडवांस बुकिंग टिकट विंडो खुली हैं। तब से लेकर अब तक देवरा पार्ट 1 की टिकटें धड़ाधड़ तरीके से बिकी हैं। गौर किया जाए देवरा की टिकटों की सेल की तरफ तो 12 लाख 27 हजार 261 टिकटों की बुकिंग हो गई है। ये संख्या सभी भाषाओं के शो के आधार है। इसके तहत अब तक देवरा की रिलीज से पहले की टोटल इनकम 31 करोड़ हो गई है। 

    ये भी पढ़ें- Devara Advance Booking Day 2: पहले ही दिन 100 करोड़ कमाएगी 'देवरा'? एडवांस बुकिंग में 200 प्रतिशत ज्यादा की कमाई

    चर्चा की जाए देवरा के पहले दिन अनुमानित बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सभी भाषाओं में मिलाकर ओपनिंग डे पर जूनियर एनटीआर की ये फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। हालांकि, ये सिर्फ पूर्वानुमान है, जिनमें बदलाव की पूरी उम्मीद है। 

    खबरें और भी

    निर्देशक कोरताला शिवा के डायरेक्शन में बनने वाली इस मूवी जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्ववी कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सैफ का मूवी में नेगेटिव रोल है।

    दोहरी भूमिका में दिखेंगे जूनियर एनटीआर

    देवरा फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में नजर आने वाले हैं। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसके ट्रेलर को देख फैंस का उत्साह काफी बढ़ा हुआ है। 27 सितंबर यानी कल ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मालूम हो कि आर आर आर (RRR) के बाद जूनियर एनटीआर की अगली मूवी है।

    ये भी पढ़ें- Alia Bhatt ने तेलुगु में गाया Devara का पॉपुलर Chuttamalle गाना, इंप्रेस होकर जूनियर एनटीआर बोले - 'Wow'