Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Devara Worldwide Collection: 400 करोड़ के नजदीक पहुंची 'देवरा,' दूसरे शनिवार को कलेक्शन में मारी पलटी

    Updated: Sun, 06 Oct 2024 06:13 PM (IST)

    Devara Worldwide Collection Day 9 फिल्म देवरा ने सिनेमाघरों में जारी हुए पहला सप्ताह सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और दूसरे हफ्ते में भी जूनियर एनटीआर ( ...और पढ़ें

    देवरा ने वर्ल्डवाइड कमाई में किया कमाल (Photo Credit-X)
    देवरा ने वर्ल्डवाइड कमाई में किया कमाल (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. देवरा ने दुनियाभर में बजाया कमाई का डंका
    2. जूनियर एनटीआर की फिल्म 400 करोड़ के करीब
    3. अब तक विश्वभर में फिल्म ने कर डाली इतनी कमाई

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तेलुगु फिल्म देवरा पार्ट 1 (Devara Part-1) सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई आगे बढ़ रही है। भारत के अलावा ग्लोबली जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की इस फिल्म ने ऑडियंस की दिल जीत लिया है और कमाई के मामले में देवरा पूरी दुनिया में धूम मचा रही है। 

    वीकेंड के मौके पर एक बार फिर से देवरा के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Devara Worldwide Collection) में शानदार उछाल देखने को मिला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि देवरा ने दूसरे शनिवार को दुनिभार में कितने करोड़ कारोबार कर लिया है। 

    देवरा की वर्ल्डवाइड कमाई

    साउथ फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन की तरफ से देवरा के 9वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को लेकर ताजा जानकारी ऑफिशियल एक्स हैंडल पर मुहैया कराई गई है। उनके मुताबिक इस एक्शन थ्रिलर ने रिलीज के दूसरे शनिवार को वर्ल्डवाइड 13.2 करोड़ का कोराबार किया है। 

    ये भी पढ़ें- Devara Box Office Day 9: वीकेंड पर 'देवरा' की दहाड़, दूसरे शनिवार को कमा डाले इतने करोड़ रुपये

    खास बात ये है कि 9वें दिन दुनियाभर में कमाई 8वें दिन की तुलना में काफी अधिक रही है। वीकेंड के मुताबिक देवरा के लिए ये फायदे का सौदा माना जा रहा है। दूसरे शनिवार की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब देवरा पार्ट-1 का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 388 करोड़ हो गया है, जो 400 करोड़ से महज 12 करोड़ पीछे हैं। 

    खबरें और भी

    दुनियाभर में देवरा का कलेक्शन ग्राफ

         दिन          कमाई
      पहला दिन        154.36 करोड़
      दूसरा दिन         61.24 करोड़
      तीसरा दिन         63.51 करोड़
      चौथा दिन         24.70 करोड़
      पांचवा दिन         19.16 करोड़
      छठा दिन         30.27 करोड़
      सातवां दिन         12.65 करोड़
      आठवां दिन          9.59 करोड़
      नौवां दिन         13.23 करोड़
      कुल         388.72 करोड़

    इस तरह से रिलीज के 9 दिनों तक देवरा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ग्राफ चला है। जो उतार-चढ़ाव के साथ भरा रहा है। 

    ये भी पढ़ें- Devara Worldwide Collection: 'पुष्पा' के बाद 'बाहुबली' का काम तमाम कर पाएगी 'देवरा'? हो चुका है इतना बिजनेस