15 दिन बाद भी Box Office पर धुआं कांट रही Dhamaal 4, अजय देवगन की फिल्म ने दुनियाभर में की तगड़ी कमाई
अजय देवगन की Dhamaal 4 ने थिएटर्स में 15 दिन पूरे कर लिये हैं। यहां देखें फिल्म ने दुनियाभर में कितनी कमाई की। ...और पढ़ें
-1784961555502_m.webp)
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15
HighLights
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15
दुनियाभर में कॉमेडी ड्रामा ने छापे नोट
15 दिन बाद भी बंपर कमाई कर रही फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अंजलि आनंद, अरशद वारसी स्टारर धमाल 4 ने बिना किसी प्रमोशन के 10 जुलाई को थिएटर्स में दस्तक दी थी। फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए जबरदस्त कमाई की थी। अब फिल्म ने सिनेमाघरों में 15 दिन पूरे कर लिए हैं। यहां देखें फिल्म की 15वें दिन की कमाई।
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 22.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन से फिल्म की कमाई सिंगल डिजीट पर आ गई लेकिन फिर भी वीक डेज के हिसाब से और साथ में चल रही मूवीज के कॉम्पिटिशन को देखते हुए फिल्म ने अच्छी कमाई की।
यह भी पढ़ें- बुधवार को अचानक बदली Dhamaal 4 की चाल, 13वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख थमेंगी मेकर्स की सांसे
शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन पूरे कर लिये हैं और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ इसका नेट इंडिया कलेक्शन 139.15 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 165.51 करोड़ रुपये हो गया है।
-1784961719435.jpg)
वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 188.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ फिल्म ने अपना बजट वसूल करने के काफी करीब है। यह 150-200 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी।
धमाल 4 डे 15 कलेक्शन- 2.50 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 139.15 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 188.61 करोड़ रुपये

धमाल 4 के बारे में
धमाल 4, इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित 2026 की भारतीय हिंदी भाषा की कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, देवगन फिल्म्स, पैनोरमा स्टूडियो और मारुति इंटरनेशनल द्वारा किया गया है। यह धमाल फिल्म सीरीज की चौथी किस्त है और धमाल (2007), डबल धमाल (2011) और टोटल धमाल (2019) का सीधा सीक्वल है।
खबरें और भी
फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), अरशद वारसी (Arshad Warsi), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi), रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म ने 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी।