Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को अचानक बदली Dhamaal 4 की चाल, 13वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख थमेंगी मेकर्स की सांसे

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:19 PM (IST)

    धमाल 4 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक गदर मचाती आई है। हालांकि, बुधवार को मूवी के कलेक्शन में काफी बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ...और पढ़ें

    धमाल 4 डे 13 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    धमाल 4 डे 13 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dhamaal 4 Box Office Day 13: समीक्षकों से मिले-जुले रिव्यूज मिलने के बावजूद अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

    रिलीज के दूसरे मंगलवार को शानदार उछाल दर्ज करने के बाद अब इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म के 13वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि अजय देवगन की इस फिल्म ने बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है और इसका कुल कलेक्शन कहां तक पहुंचा है।

    बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 'धमाल 4' का हाल?

    'धमाल 4' अपने दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है। फिल्म ने जहां दूसरे सोमवार को लगभग 3.50 करोड़ रुपये बटोरे थे, वहीं मंगलवार को कलेक्शन में शानदार तेजी देखी गई और फिल्म ने एक ही दिन में करीब 4 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था।

    हालांकि, नॉर्मल वर्किंग डे होने के चलते बुधवार फिल्म की कमाई में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। सैकनिल्क डॉट कॉम की अर्ली ट्रेंड्स रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी ने बुधवार को भारत में सिंगल डे पर लगभग 2.11 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया है।

    _ - 2026-07-22T000336.093

    200 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी

    देशभर में लगभग 8,000 शोज में चल रही अजय देवगन की इस फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 13 दिनों में 133.86 करोड़ रुपये हो गया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म तेजी से 150 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। वहीं, अगर भारत में इसके कुल ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो यह आंकड़ा 160.02 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

    खबरें और भी

    _ - 2026-07-17T220411.787

    दुनियाभर में भी 'धमाल 4' का जलवा बरकरार है। फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 182.62 करोड़ रुपये हो चुका है और अब यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह चार ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें 'M' के नीचे छिपे एक बड़े खजाने का सुराग मिलता है, जिसे ढूंढने के लिए वे एक बेहद अफरातफरी और हंसी से भरे सफर पर निकल पड़ते हैं।

    यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 का हल्ला बोल, अजय देवगन की कॉमेडी मूवी ने कमाई में मारी बाजी

    यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर किया जमकर दंगल, 12वें दिन 'द ओडिसी' की नाक में दम कर उड़ाए करारे नोट