ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 का हल्ला बोल, अजय देवगन की कॉमेडी मूवी ने कमाई में मारी बाजी
अभिनेता अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धूम मचा रही है। ...और पढ़ें

धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
वर्ल्डवाइड कमाई में धमाल 4 का कमाल
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म
12वें दिन फिल्म की कमाई में आया उछाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) जल्द ही रिलीज का दूसरा सप्ताह पूरा कर लेगी। कॉमेडी से भरपूर और मजेदार कहानी के दम पर धमाल 4 ने दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स सभी का दिल जीता और इसी वजह से ये फिल्म कमाई के मामले में दुनियाभर में हल्ला बोल रही है।
रिलीज के 12वें दिन धमाल 4 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में काफी उछाल देखने को मिला है, जिसके चलते मूवी की ग्रॉस कमाई में इजाफा हुआ है। आइए जानते हैं कि अब तक पूरी दुनिया में धमाल 4 कितने करोड़ का कारोबार कर चुकी है।
वर्ल्डवाइड धमाल 4 का कमाल
अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी जैसे तमाम फिल्मी सितारों से सजी धमाल 4 को बीते 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी वजह से ये कॉमेडी मूवी मोटी कमाई करने में सफल रही है।
यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर किया जमकर दंगल, 12वें दिन 'द ओडिसी' की नाक में दम कर उड़ाए करारे नोट

रिलीज के 12वें दिन धमाल 4 की कमाई 23 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दर्ज हुई है। जिसकी जानकारी सैकनिल्क की रिपोर्ट में मिलती है। इसकी मदद से दूसरे मंगलवार को निर्देशक इंद्र कुमार की धमाल 4 ने ग्रॉस करीब 5 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है और अब इस मूवी का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिलीज के 12 दिन के भीतर 180 करोड़ के पार पहुंच गया है।
खबरें और भी

जो रिलीज का दूसरा सप्ताह पूरा होने से पहले ही किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात है। इस तरह से फिलहाल अजय देवगन की धमाल 4 ग्लोबली बॉक्स ऑफिस पर अपनी हुकूमत जमाए हुए है। इसके साथ ही बात की जाए धमाल 4 के ओवरसीज कलेक्शन की तो वह आंकड़ा 23 करोड़ के करीब पहुंच गया है। इस तरह से अब तक कमर्शियल तौर पर धमाल 4 सफलता की दहलीज पर खड़ी है।
चौथी किस्त भी सफल
मालूम हो कि साल 2007 में निर्देशक इंद्र कुमार के नेतृत्व में धमाल फ्रेंचाइजी की शुरुआत की गई थी। तब से लेकर अब तक धमाल की तीन और मूवीज आ चुकी हैं, जिनकी डिटेल्स इस प्रकार है-
धमाल (2007)
डबल धमाल (2011)
टोटल धमाल (2019)
धमाल 4 (2026)
कमाल की बात ये है कि इंद्र कुमार की धमाल फ्रेंचाइजी की चारों की चारों मूवीज बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं और भविष्य में आपको इसकी पांचवीं किस्त भी देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें- दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया टोटल धमाल, 11वें दिन भर-भर के छापे डॉलर्स