Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhamaal 4 ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर किया जमकर दंगल, 12वें दिन 'द ओडिसी' की नाक में दम कर उड़ाए करारे नोट

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 12:15 AM (IST)

    'द ओडिसी' के तूफान के बीच अजय देवगन की फिल्म 'धमाल- 4' मंगलवार को भी जमकर बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही। मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिली। ...और पढ़ें

    धमाल-4 कलेक्शन बॉक्स ऑफिस डे 12/ फोटो- Instagram

    धमाल-4 कलेक्शन बॉक्स ऑफिस डे 12/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। द ओडिसी का तूफान भले ही दुनियाभर में चला हो, लेकिन धमाल-4 (Dhamaal 4) अपनी जगह से टस से मस होने का नाम नहीं ले रही है। 12वें दिन मंगलवार को अजय देवगन (Ajay Devgn) की कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म में एक बार फिर से भारी भरकम उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने मंगलवार को कुल कितनी कमाई की, नीचे देखें आंकड़े:

    मंगलवार को 'धमाल-4' फुल स्पीड में दौड़ी

    सोमवार को इंदर कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'धमाल-4' की कमाई में थोड़ी गिरावट आई थी, लेकिन फिल्म ने मंगलवार को एक बार फिर से खुद को संभाल लिया है और 'द ओडिसी' के लिए लगातार भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खतरा बनी हुई है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाल 4 के कलेक्शन में रिलीज के 12वें दिन 23.1 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिली है।

    मूवी ने मंगलवार को सिंगल डे पर तकरीबन 4 करोड़ के आसपास की कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी का कुल कलेक्शन 131.75 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है।

    Screenshot 2026-07-22 000855

    वर्ल्डवाइड भी अजय देवगन की फिल्म मचा रही है धमाल

    'वेलकम टू द जंगल' और 'ऐल्फा' का खाता बंद कर चुकी अजय देवगन-रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर फिल्म 'धमाल 4' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छी कमाई कर रही है। मूवी को समीक्षकों से भले ही अच्छी प्रतिक्रिया न मिली हो, लेकिन इसके बावजूद मूवी दुनियाभर में 12 दिनों के अंदर 179.10 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब हुई है।

    Screenshot 2026-07-22 001138

    फिल्म के ओवरसीज मार्केट के कलेक्शन की बात करें तो 'धमाल 4' ने सिर्फ विदेशों में 22.30 करोड़ तक की कमाई की है। अब फैंस को मूवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का इंतजार है। आपको बता दें कि अगस्त एंड या सितंबर की शुरुआत तक अजय देवगन की 'धमाल-4' नेटफ्लिक्स (Netflix)पर आ सकती है। मूवी में अजय देवगन-रितेश देशमुख और अरशद वारसी के साथ-साथ जावेद जाफरी, रवि किशन, अंजलि आनंद जैसे सितारे भी अहम भूमिका में दिखाई दिए। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया टोटल धमाल, 11वें दिन भर-भर के छापे डॉलर्स

    यह भी पढ़ें- आ गया रिजल्ट! मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल Dhamaal 4? हैरान कर देगा Box Office कलेक्शन