विदेशी बॉक्स ऑफिस पर मालामाल हुई Dhamaal 4, अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ने धड़ल्ले से छापे नोट
सुपरस्टार अजय देवगन की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 कमाई के मामले में ग्लोबली कमाल कर रही है। ...और पढ़ें

धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर छाई धमाल 4
इंटरनेशनल मार्केट में कर रही है कमाल
विदेशी सरजमीं पर फिल्म ने छुआ ये आंकड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में अगर कोई हिंदी फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है तो वह धमाल 4 है। अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की इस कॉमेडी फिल्म ने सही मायनों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। कमाई के मामले में भी निर्देशक इंद्र कुमार की धमाल 4 ने सही मायनों में अपनी छाप छोड़ी है।
सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धमाल 4 (Dhamaal4) ने कमाल करके दिखाया है। इस बात का अंदाजा आप इस कॉमेडी मूवी की रिलीज के 10वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।
वर्ल्डवाइड धमाल 4 का कमाल
अपनी मजेदार कहानी के दम पर अब तक धमाल 4 ने हर किसी को एंटरटेन किया है। इंडियन आडियंस के साथ-साथ विदेशों दर्शकों को भी धमाल 4 काफी पसंद आ रही है। यही कारण है जो ये फिल्म कमाई के मामले में इंटरनेशनल मार्केट में भी उम्दा प्रदर्शन करती दिख रही है।
यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 'राजा' बनी Dhamaal 4, शनिवार को कलेक्शन ने छुआ जादुई आंकड़ा

गौर किया जाए धमाल 4 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 10वें दिन इस मूवी ने ग्लोबली 16 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। जिसकी मदद से दुनियाभर में इस फिल्म की कुल कमाई 170 करोड़ के करीब पहुंच गई है। धमाल 4 की ग्रॉस इनकम में सबसे बड़ा हाथ ओवरसीज फिल्म को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स को जाता है। विदेशों में धमाल 4 ने अब तक 22 करोड़ का कारोबार किया है।
खबरें और भी

तुलना की जाए शनिवार और रविवार की कमाई के बीच तो बीते शनिवार से संडे के दिन धमाल 4 के कलेक्शन में 24 प्रतिशत से ज्यादा उछाल देखने को मिला है, जिसे देखकर मेकर्स को राहत की सांस आई होगी। कुल मिलाकर कहा जाए तो धमाल 4 अब इस साल की सबसे सफल हिंदी मूवीज की लिस्ट में भी शुमार हो गई है।
नई रिलीज का नहीं पड़ा असर
हॉलीवुड के ऑस्कर विनर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की लेटेस्ट फिल्म द ओडिसी को भारत में भी बडे़ प्रचार प्रसार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। माना गया कि द ओडिसी की रिलीज के धमाल 4 की कमाई पर असर पड़ेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है और अजय देवगन की मूवी ने अपनी धाक जमाई है।