Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 'राजा' बनी Dhamaal 4, शनिवार को कलेक्शन ने छुआ जादुई आंकड़ा

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 07:58 AM (GMT+05:30)

    अभिनेता अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 ने रिलीज के 9वें दिन दुनियाभर में बंपर कमाई करके दिखाई है। ...और पढ़ें

    धमाल 4 कलेक्शन अपडेट्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    धमाल 4 कलेक्शन अपडेट्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. 9वें दिन धमाल 4 ने किया ग्लोबली कमाल

    2. कॉमेडी फिल्म ने कमाई से कर दिया खेला

    3. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में छाई धमाल 4

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) अपनी रिलीज के दूसरे वीकेंड में आ गई है। अब तक अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर इस मूवी ने कमाई के मामले में देश और विदेश दोनों के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। रिलीज के 9वें दिन भी धमाल 4 ने ग्लोबली अपनी छाप छोड़ी और मोटी रकम कमा ली है। 

    आइए जानते हैं कि दूसरे शनिवार को धमाल 4 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है और अब तक इस फिल्म की कितनी कमाई हो गई है। 

    धमाल 4 वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोट

    10 जुलाई को धमाल 4 ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। निर्देशक इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी धमाल फ्रेंचाइजी की इस चौथी किस्त का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और उम्मीद थी कि ये फिल्म फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्में- धमाल, धमाल 2 और टोटल धमाल की तरह सभी का मनोरंजन करेगी। ठीक इसी आधार पर धमाल 4 ने अपनी मजेदार कहानी से दर्शकों की दिल जीता और उम्मीदों पर खरी उतरी। 

    यह भी पढ़ें- खजाना हाथ लग गया, शनिवार को Dhamaal 4 ने लगाई बहुत ऊंची छलांग; 9वें दिन डबल डिजिट में धड़ाधड़ छापे करारे नोट

    dhamaal 4 worldwide collection

    क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, जो इस मूवी की कमर्शियल परफॉर्मेंस के लिए कारगर साबित हुआ। अब गौर किया जाए धमाल 4 के 9वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो वह सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 15 करोड़ से अधिक रहा है और इसके साथ ही अब इस फिल्म की ग्लोबली कमाई 152 करोड़ से ज्यादा की हो गई है।

    dhamaal 4 advance collection

    जो ये साबित करने के लिए काफी है कि इस कॉमेडी मूवी ने सही मायनों में जनता का दिल जीता है और कमाई के मामले में पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है। बता दें कि इस मूवी में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, जावेद जाफरी, रवि किशन और संजय मिश्रा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया है। 

    खबरें और भी

    धमाल 4 ने निकाला बजट

    मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि निर्देशक इंद्र कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म धमाल 4 का कुल बजट 150 करोड़ के करीब है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। लेकिन अगर ऐसा है तो वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आधार पर धमाल 4 ने अपनी लागत निकाल ली है और इस साल की सफल मूवीज में अपना नाम भी दर्ज करा दिया है। 

    यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 ने 'द ओडिसी' के सामने नहीं टेके घुटने, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Ajay Devgn की फिल्म ने छापे करोड़ों