खजाना हाथ लग गया, शनिवार को Dhamaal 4 ने लगाई बहुत ऊंची छलांग; 9वें दिन डबल डिजिट में धड़ाधड़ छापे करारे नोट
अजय देवगन की फिल्म 'धमाल-4' ने शनिवार को एक बार फिर से बाजी पलट दी है। मूवी की 9वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई हुई है। ...और पढ़ें

धमाल 4 कलेक्शन डे 8/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही धमाल मचा रही अजय देवगन-रितेश देशमुख स्टारर फिल्म भले ही क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी'(The Odyssey) की रिलीज की वजह से शुक्रवार को बैकसीट आ गई हो, लेकिन शनिवार को मूवी एक बार फिर से बुलेट ट्रेन की रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर दौड़ी।
10 जुलाई को सिनेमाघरों में आई यह मूवी अपने दूसरे शनिवार में आ गई है। 'धमाल-4' ने नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी ऊंची छलांग लगाई है, नीचे देखें इसके हैरान करने वाले आंकड़े।
शनिवार को बॉक्स ऑफिस गेम में वापस लौटी 'धमाल-4'
अजय देवगन (Ajay Devgn) की कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म 'धमाल-4' का कलेक्शन शुक्रवार को काफी गिर गया था। हर दिन 6 करोड़ से अधिक कमाई करने वाली मूवी के खाते में शुक्रवार को फुल एंड फाइनल कलेक्शन 5.50 का आया था। हालांकि, शनिवार को धमाल 4 बॉक्स ऑफिस के गेम में एक बार फिर से लौट आई है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धमाल-4' ने शनिवार को 9वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 10 करोड़ का कलेक्शन किया है।

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'धमाल-4'
दुनियाभर में 151 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी अजय देवगन की फिल्म 'धमाल-4' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 111.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। धमाल 4 ने ओवरसीज मार्केट में कुल 18.75 करोड़ की कमाई की है। इस मूवी के बजट की बात करें तो 'धमाल-4' का बजट 130 से 200 करोड़ के आसपास का बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में एक्टर्स की भरमार, वीएफएक्स की वजह से मूवी पर काफी खर्चा आया है और इसे अब तक की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी फिल्म बताया जा रहा है। आपको बता दें कि अजय देवगन ने फिल्म के वीएफएक्स पर भले ही कितना भी पैसा बहाया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर मूवी के कुछ सीन्स को लेकर एक्टर को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है।