दूसरे हफ्ते बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी Dhamaal 4, 10वें दिन बॉक्स ऑफिस की कमाई में मारा यूटर्न
अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते भी शानदार रफ्तार बनाए रखी है। जानिए कितना रहा 10वें दिन का कलेक्शन? ...और पढ़ें
-1784469328471_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इस कॉमेडी फिल्म की कमाई में दूसरे शनिवार को जबरदस्त उछाल देखा गया, जिसमें वर्ड ऑफ माउथ का भी अहम योगदान रहा।
हॉलीवुड फिल्म से हैं धमाल 4 की टक्कर
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे हो चुके हैं और इस बीच ये क्रिस्टोफर नोलानी (Christopher Nolan) की हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) से कड़ी टक्कर का सामना कर रही है। मात्र 14 करोड़ से ओपनिंग करने वाली ओडिसी ने दूसरे दिन रफ्तार पकड़ी और 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया।
-1784469971510.jpg)
तीसरे दिन ये आंकड़ा 28.50 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस तरह फिल्म का तीसरा हफ्ता 96.00 करोड़ रुपये के साथ समाप्त हुआ। वही अब 10वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
कितना है 10वें दिन का कलेक्शन?
इस फिल्म ने आधे दिन में ही अपने 9वें दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 9वें दिन धमाल 4 ने 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं 10वें दिन अभी तक इसने 10.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया है। अगर रात के शोज में अच्छी खासी भीड़ आती है तो एक अनुमान के मुताबिक ये दूसरे रविवार को 12 से 14 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर लेगी जोकि किसी भी फिल्म की दूसरे हफ्ते की कमाई के हिसाब से काफी अच्छा है।
-1784470010306.jpg)
इस तरह से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का कलेक्शन 122.66 करोड़ रुपये हो चुका है। मौजूदा ट्रेंड्स को देखते हुए उन्होंने अनुमान लगाया है कि 'धमाल 4' दूसरे वीकेंड के अंत तक आसानी से 125 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म का ग्रास कलेक्शन 146.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
खबरें और भी
आसपास कोई बड़ी रिलीज नहीं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धमाल 4' का अनुमानित बजट 200 करोड़ रुपये है। दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई और घरेलू सिनेमाघरों से बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा वसूलने के बाद, अब यह फिल्म आने वाले हफ्तों में भी अपनी मजबूत रफ्तार बनाए रखेगी क्योंकि आसपास कोई बड़ी रिलीज नहीं है।