दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया टोटल धमाल, 11वें दिन भर-भर के छापे डॉलर्स
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
वर्ल्डवाइड कमाई में अव्वल निकली धमाल 4
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्म का राज
अब तक कर चुकी है इतने करोड़ का कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक इंद्र कुमार की लेटेस्ट फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) दर्शकों की पहली पसंद के तौर पर सिनेमाघरों में कमाल कर रही है। कमाई क मामले में पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से शानदार प्रदर्शन करने वाली धमाल 4 फिलहाल रुकने वाली नहीं है।
अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) सहित तमाम कलाकारों से सजी धमाल 4 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा विदेशों में धुआंधार कमाई करके दिखाई है। जिसका अंदाजा आप धमाल 4 की रिलीज के 11वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि दूसरे सोमवार को इस कॉमेडी मूवी ने ग्लोबली कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
दुनियाभर में छाई धमाल 4
बीते 10 जुलाई को फिल्म धमाल 4 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। एक फुल कॉमेडी होने के नाते इसने दर्शकों का दिल जीता और उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, जिसकी वजह से कमर्शियल तौर पर धमाल 4 सफलता हासिल करने में कामयाब रही।
यह भी पढ़ें- आ गया रिजल्ट! मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल Dhamaal 4? हैरान कर देगा Box Office कलेक्शन

रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक इस मूवी ने प्रभावशाली कमाई करके दिखाई है, जो सिलसिला रिलीज के 11वें दिन भी जा रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे सोमावर को धमाल 4 ने पूरी दुनिया में करीब 7 करोड़ का कारोबार किया है और इसके साथ ही अब अजय देवगन की इस फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 175 करोड़ के करीब पहुंच गया है। जबकि ओवरसीज इस मूवी की कमाई 22 करोड़ हो गई है।
खबरें और भी

रविवार की तुलना में सोमवार को इस फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे की तरफ खिसका है, लेकिन आंकड़े इतने बुरे नहीं हैं, जिनकी आलोचना की जाए।
फिलहाल भारत के अलावा विदेशी बॉक्स ऑफिस पर धमाल 4 असली धमाल मचा रही है और बंपर कमाई करती हुई नजर आ रही है। अगर इसी हिसाब से फिल्म का कारोबार चलता रहा तो बड़ी आसानी से ये फिल्म 200 करोड़ का वर्ल्डवाइड आंकड़ा पार कर लगी।
अजय देवगन की अगली फिल्म
फिल्म धमाल 4 की सफलता के बाद फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। बात की जाए अजय की अपकमिंग मूवी के बारे में तो उसका नाम दृश्यम 3 है, जिसे 2 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।