रविवार को The Odyssey पर भारी पड़ गई अजय देवगन की Dhamaal 4, बॉक्स ऑफिस पर ऐल्फा-वेलकम 3 का हुआ ये हाल
Box Office Report: रविवार को चार फिल्मों के बीच जंग हुई। हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) के सामने धमाल 4, ऐल्फा और वेलकम 3 ने कितना कमाया, जानिए य ...और पढ़ें

रविवार को लेटेस्ट फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई के महीने में सिनेमाघर गुलजार हैं। कई बॉलीवुड फिल्मों ने दर्शकों का मनोरंजन किया और अब हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
रविवार को द ओडिसी के आने से किन फिल्मों के कारोबार पर कितना असर पड़ा है और किस बॉलीवुड फिल्म ने बाजी मार ली है, चलिए आपको संडे बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट से रूबरू कराते हैं...
द ओडिसी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
क्रिस्टोफर नोलन की एपिक एक्शन थ्रिलर द ओडिसी 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा छाप रही है। इस फिल्म ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 17 करोड़ रुपये से खाता खोला था। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल आया और रविवार को फिल्म ने 21 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली।

धमाल 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 बिना किसी शोर-शराबे के करोड़ों रुपये छाप रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म, द ओडिसी को भी टक्कर दे रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म ने बीते रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 12.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 124.64 करोड़ रुपये हो गया है।
ऐल्फा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आलिया भट्ट की एक्शन थ्रिलर ऐल्फा भी अच्छी कमाई कर रही है। यह फिल्म तीसरे हफ्ते की ओर बढ़ रही है। वीकडेज में कमाई में गिरावट आई, लेकिन रविवार को कमाई थोड़ी बढ़ी है। फिल्म ने शनिवार को जहां 45 लाख रुपये कमाया, जबकि रविवार को कमाई 64 लाख रुपये के करीब थी।
वेलकम टू द जंगल का कलेक्शन
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल भी बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। इस फिल्म ने बीते रविवार को भी कमाई में जंप मारा। 24वें दिन फिल्म का कलेक्शन 66 लाख रुपये के करीब था, जबकि शनिवार को यह 40 लाख रुपये में सिमट गया था। फिल्म ने अब तक 133.11 करोड़ कमा लिए हैं।