Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 ने 29वें दिन मचाया गदर, वीकडे पर स्पाई थ्रिलर फिल्म ने किया कमाल

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 09:27 PM (IST)

    Ranveer Singh स्टारर स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। फिल्म को सिनेमाहॉल में 29 दिन पूरे हो चुके हैं। जानिए कैसी र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को बॉक्स ऑफिस पर चार हफ्ते पूरे हो गए हैं। फिल्म लगातार कमाई के मामले में नए आंकड़े स्थापित कर रही है। इसकी कमाई ने नई रिलीज को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है जिसकी वजह से कई फिल्मों ने अपनी रिलीज आगे बढ़ा दी।

    रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर (Dhurandhar 2 Spy Thriller) साल 2025 की हिट 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट है और इसने कमाई के मामले में पहले ही कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

    यह भी पढ़ें- 4 महीनों में ही Dhurandhar उखाड़ फेंकेगी YRF का सिंहासन, 6 स्पाई फिल्मों पर भारी पड़ गई 3000 करोड़ी मूवी

    कितना था धुरंधर 2 का कलेक्शन?

    धुरंधर 2 ने पेड प्रिव्यू में 43 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद ओपनिंग डे पर इसने शानदार 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की। धुरंधर ने अपने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे हफ्ते इसके कलेक्शन में थोड़ी गिरावट जरूर आई लेकिन फिर भी इसने 263.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते ये आंकड़ा 110.60 करोड़ रुपये रहा।

    Dhurandhar (27)

    वहीं 29वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 29वें दिन यानी गुरुवार को फिल्म 4 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। इस हिसाब से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन 1108.42 करोड़ रुपये हो गया है।

    वहीं दुनियाभर में भी धुरंधर 2 शानदार कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड इसने 1733.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

    Dhurandhar (25)

    धुरंधर 2 की क्या है कहानी?

    धुरंधर 2 की कहानी की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली का किरदार निभाया है जो एक अंडरकवर एजेंट है। पाकिस्तान के लियारी जाकक वो रहमान डकैत के गैंग में शामिल हो जाता है और सारा गेम बदल देता है। वहां के अंडरवर्ल्ड गैंग के लोगों को एक-एक करके खत्म करके किंग ऑफ लियारी बन जाता है। फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था और दूसरा पार्ट 19 मार्च को आया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- धुंआ में उड़ेगा Dhurandhar 2, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी... इन 5 फिल्मों से टूट जाएगा 3000 करोड़ का रिकॉर्ड!