Dhurandhar 2 Box Office: भूत बंगला से नहीं डरा 'हमजा', धुरंधर 2 की ताबड़तोड़ कमाई है जारी
सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज के महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

धुरंधर 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
धुरंधर 2 हार मानने को नहीं तैयार
महीनेभर से कमाई में बनी हुई है अव्वल
36वें दिन कर डाला बंपर कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की सबसे सफलतम फिल्म धुरंधर 2 ने अब तक अपनी बेहतरीन कमाई से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाए रखा है। रिलीज के महीनेभर बाद भी रणवीर सिंह स्टारर ये मूवी हार मानने को तैयार नहीं हैं।
भूत बंगला की रिलीज के बाद भी धुरंधर द रिवेंज के कलेक्शन पर कोई खास असर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है, जिसका अंदाजा फिल्म के 36वें दिन की कमाई के आंकड़ों को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार को इस मूवी ने कितने नोट छापे हैं।
धुरंधर 2 की बंपर कमाई जारी
निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 की रिलीज को एक महीने से ज्यादा का समय बीत गया है और अब भी दर्शक इस मूवी को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से धुरंधर द रिवेंज ठीकठाक कमाई करती हुई नजर आ रही है। रिलीज के 36वें दिन भी धुरंधर 2 ने शानदार कमाई करके दिखाई है और अक्षय कुमार की लेटेस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को कड़ी टक्कर दी है।
यह भी पढ़ें- 'हमजा' की मुरीद हुईं Dhurandhar की 'यलीना', 1800 करोड़ी हीरोइन ने जमकर की Ranveer Singh की तारीफ
-1776956192067.jpg)
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 36वें दिन धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ के करीब का कलेक्शन किया है, जो भूत बंगला की तुलना में बेशक कम है, लेकिन एक महीने बाद भी अगर कोई मूवी करोड़ों में कारोबार कर रही है तो उसकी तारीफ होना बनता है। फिलहाल यही कारनामा धुरंधर 2 करती हुई नजर आ रही है। गौर किया जाए अब धुरंधर 2 के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह इंडिया में 1123 करोड़ हो गया है।
खबरें और भी
-1776956199861.jpg)
आपको बता दें कि रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी इस स्पाई थ्रिलर के अलावा अन्य कोई भी बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई नहीं कर पाई है। साथ ही अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 एकमात्र हाईएस्ट ग्रॉसिंग भारतीय फिल्म भी बन चुकी है।
ओटीटी पर आएगी धुरंधर 2
सिनेमाघरों के बाद अब धुरंधर 2 आने वाले समय में ओटीटी पर धमाल मचाती हुई नजर आएगी। हालांकि, अभी इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का आधिकारिक एलान होना बाकी है, लेकिन ये तय है कि धुरंधर द रिवेंज आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन देखने को मिलेगी।